
एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में है। सलमान खान की यह फिल्म आपको 30 मार्च को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। लेकिन अब अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म को लेकर भी नया अपडेट सामने आ गया है। इस बार ईद पर सलमान खान और अजय देवगन दोनों की फिल्मों का अलग स्वाद और एक्शन देखने मिलने वाला है।
एकसाथ होगा थिएटर में धमाका
सलमान खान और अजय देवगन की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों को कई बार एकसाथ पार्टी में देखा भी गया है। वही अब एक्टर अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा काफी तेजी हो गई है। रेड साल 2018 में रिलीज हुई थी। पिछले साल मेकर्स ने इस फिल्म के सीक्वल रेड 2 की अनाउंसमेंट कर दी थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख विलन के किरदार में है और यह फिल्म इस साल 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
रेड 2 के लिए मेकर्स कर रहे है बड़ी प्लानिंग
खबरों की माने तो,एक्टर अजय देवगन और मेकर्स इस फिल्म के प्रमोशन की बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। वही फिल्म के लेटेस्ट अपडेट की बात करे तो रेड 2 का टीजर पहले ऑनलाइन रिलीज होगा इसके बाद टीजर फिल्म सिकंदर की शुरुआत में दिखाया जाएगा। मेकर्स की बातचीत मल्टीप्लेक्स मालिकों के साथ भी चल रही है।
सलमान संग जमेगी रश्मिका की जोड़ी
फिल्म सिकंदर के जरिए रश्मिका और सलमान एकसाथ पहली बार नजर आने वाले हैं। भाईजान का इस फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। यह दोनों सेलेब्स के अलावा इस फिल्म में कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म सिकंदर साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन पर बनी है। देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है कि सलमान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल कर पाती है।