
सोशल मीडिया स्टार ओरी (Orry ) इन दिनों नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। जम्मू – कश्मीर पुलिस ने ओरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ओरी के अलावा उनके कई दोस्तों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि कटरा स्थित एक होटल में माता वैष्णो देवी के मंदिर के पास ओरी ने शराब पिया है।
धार्मिक स्थल पर शराब और नॉन वेज पर है पूरी तरह से प्रतिबंध
खबरों की मानें तो, ओरी अपने सात दोस्तों के साथ कटरा गए थे और वो वहां उन्होंने माता वैष्णो देवी के मंदिर के पास एक होटल में शराब का सेवन किया। उनके साथ एक रूसी नागरिक अनास्तासिला अर्जामास्किना शामिल थी। कटरा पुलिस ने एफआईआर संख्या (72/25) के दौरान दर्ज की गई है। इस मामले की जाँच पुलिस अभी कर रही है। माना जा रहा है ओरी और उनके दोस्तों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कॉटेज सुइट के अंदर शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है यह बात पहले ही ओरी और उनके दोस्तों को बता दी गई थी। क्यूंकि वह एक धार्मिक स्थल है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया था पोस्ट
माता वैष्णो देवी एक धार्मिक स्थल है। इस धार्मिक स्थल पर लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। सोशल मीडिया पर ओरी ने इस ट्रिप की तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद यह तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हुई और नौबत गिरफ्तारी तक पहुंच गई। वायरल फोटो को देख एक यूजर ने एफआईआर दर्ज की है।