
सिरोही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) रविवार (9 मार्च, 2025) को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जीरावला स्थित जागरूक गोशाला पहुंचे। जहां भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गोशाला संचालकों के साथ ग्रामीणों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि वे इस गोशाला में जहां करीबन सवा दो सौ के आसपास गोवंश पल रहा है, उनकी सेवा सुश्रुता हो रही है, वो एक सेवा की मिसाल है। गोशाला संचालक इसके लिए धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि वे यहां कई मर्तबा आ चुके है और हर बार गोवंश की सेवा से अभिभूत हुए। इधर रविवार को गोशाला पहुंचने पर माल्यार्पण, साफापोशी और तहे दिल के अभिवादन से स्वागत- सत्कार किया गया। करीब चार बजे गोशाला में राठौड़ सीधे गोवंश के पास पहुंचे और वहां भाजपा पदाधिकारियों के साथ गोवंश को लापसी खिलाई। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने आगंतुक मेहमानों को आभार व्यक्त कर उनका शीर्ष अभिवादन किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष के गोसेवा जज्बे का कोई सानी नहीं
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंच पर दिए उदबोधन में कहा कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित जो अपने स्तर पर दो सौ से अधिक गोवंश का संरक्षण और सेवा करते है, उनका कोई सानी नहीं है। उनके मन और कर्म में जो गोसेवा का जज्बा है, उनका फल भी अवश्य मिला है और भविष्य में मिलेगा भी। पूर्व में भी मैं गोसेवा को लेकर पुरोहित को धन्यवाद दिया है और मैं ही नहीं बल्कि शीर्ष पदाधिकारी भी पुरोहित की गोसेवा से वाकिफ है।
गो ग्रास की उपयोगिता बताई
प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ करीब एक घंटे तक गोशाला व सभा स्थल पर रहे। इस दौरान उन्होंने गोशाला की उपयोगिता के साथ साथ गो ग्रास की महत्ता और मान्यता भी बताई। उन्होंने कहा कि कमोबेश हर घर में भोजन के दौरान और विभिन्न आयोजनों में गो ग्रास निकाला जाता है। जो धार्मिक मान्यता के साथ सेवा का प्रकल्प भी है। जागरूक गोशाला में तो प्रतिदिन सैकड़ों गोवंश को ग्रो ग्रास उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस सेवा के जज्बे को तहे दिन से सलाम है।
शून्य टैक्स बजट, प्रदेशासियों के लिए खुशहाली का पैगाम
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने इस मौके पर बजट घोषणाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि यह शून्य टैक्स बजट प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली का पैगाम है। संगठन के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे इस बजट की आम लोगों के बीच जाकर चर्चा करें और इस बजट से कमोबेश हर वर्ग, किसान, सडक़ेंं, फ्लाइट्स, हवाई अड्डे, मूलभूत समस्याओं से निजात को बखूबी से अवगत कराएं।
एक पौधा मां के नाम शुरु करें, यह क्षेत्र अनुकूल है
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि यहां गोशाला सरीखी उम्दा सेवा की जा रही है और इस क्षेत्र का पानी व मिट्टी भी अनुकूल है। कार्यकर्ता यह मन बना लें कि उन्हें एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत अपनी सेवाएं शुरु करें ताकि गोसेवा के साथ-साथ यह समूचा क्षेत्र हरितिमा का लबादा ओढ सके।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह, जिलाध्यक्ष डा. रक्षा भंडारी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व जिला महामंत्री जयङ्क्षसह राव, मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष आत्माराम, दिपेंद्रसिंह पिथापुरा, माधुसिंह, मंडल मंत्री सुरेश पुरोहित, मंडल महामंत्री अनिल वैष्णव, मीडिया प्रभारी तरुण अग्रवाल, मुकेश पुरोहित, पूर्व प्रधान प्रज्ञा कुंवर, जिला उपाध्यक्ष बाबूभाई चौधरी, जोधाराम देवासी, गोशाला रक्षक मंछाराम सुथार, नरेश पांचाल, भीमाराम पांचाल, गोपाल माली, लोकेश खंडेलवाल, कुंदनमल राठी इत्यादि मौजूद थे।