Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राष्ट्रीय » Pune Rape Case: पुणे बस डिपो में महिला से दुष्कर्म का आरोपी 75 घंटे बाद गिरफ्तार

राष्ट्रीयसमाचार

Pune Rape Case: पुणे बस डिपो में महिला से दुष्कर्म का आरोपी 75 घंटे बाद गिरफ्तार

Nirma Purohit
Last updated: February 28, 2025 8:03 pm
Nirma Purohit
Share
3 Min Read
Pune Rape Case
WhatsApp Image 2025 02 28 at 20.01.43
Pune Rape Case: पुणे बस डिपो में महिला से दुष्कर्म का आरोपी 75 घंटे बाद गिरफ्तार 3

Pune Rape Case: पुणे के व्यस्त स्वारगेट बस डिपो में एक 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने 75 घंटे की खोजबीन के बाद गिरफ्तार कर लिया। 37 वर्षीय आरोपी को एक स्थानीय व्यक्ति से पानी मांगते समय सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि इस खोज अभियान में लगभग 500 पुलिसकर्मी, डॉग स्क्वॉड और 400 से अधिक ग्रामीणों ने सहयोग किया। “हम तीन दिनों से आरोपी की तलाश में थे। पुलिस बल के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी इसमें सहायता की। डॉग स्क्वॉड ने कई जगहों को चिह्नित किया, जिससे आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली। आखिरकार, गुरुवार रात 1:10 बजे हमने उसे हिरासत में ले लिया,” उन्होंने कहा।

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए ड्रोन समेत कई तकनीकों का उपयोग किया। इसके अलावा, जिस व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी, उसे 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। कुमार ने बताया, “आरोपी एक व्यक्ति से पानी मांगने गया था, जिसने पुलिस को सूचना दी, जिससे जांच में बड़ी प्रगति हुई।”

इस मामले की तेजी से जांच और न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई है। कुमार ने बताया कि केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा, और एक विशेष वकील की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही, महिला सुरक्षा को लेकर भी नए उपाय किए जाएंगे।

पीड़िता, जो कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हैं, मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे सतारा जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं, जब आरोपी ने उसे गुमराह कर एक खाली बस में ले जाकर अपराध को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया और अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क का उपयोग किया।

इस घटना के बाद शहर में आक्रोश फैल गया, और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए गए। स्थानीय राजनीतिक दलों ने भी डिपो पर प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि आरोपी पहले से ही लूट, चोरी और चेन स्नैचिंग जैसी कई घटनाओं में शामिल रहा है और 2019 से जमानत पर बाहर था। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच तेज़ी से की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

TAGGED:hindi newsmaharashtra news in hindinews in hindiPune bus stand rape casePune newsPune Rape case
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Previous Article बाड़मेर में पुराने टायर और कबाड़ से बना 'वेस्ट टू वंडर पार्क' बाड़मेर में पुराने टायर और कबाड़ से बना ‘Waste To Wonder Park’
Next Article Uttam Mohanty दिग्गज अभिनेता Uttam Mohanty का निधन, ओडिया सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000247415
Mandar: दरबार युवा क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
राजस्थान समाचार
December 20, 2025
1000247413
Raniwada: डबल इंजन की सरकार में दुगुनी गति से हो रहा है विकास — पुर्व विधायक देवल
राजस्थान समाचार
December 20, 2025
1000247405
आरएनयू Bhilwara ने उठाई नर्सेज निदेशालय बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र
समाचार राजस्थान
December 20, 2025
1000247490
Bhilwara: एसएमपीएस द्वारा आयोजित होगी बुद्धिमत्ता और ज्ञान आधारित प्रतियोगिता कौन बनेगा एसएमपीएस मास्टरमाइंड
राजस्थान समाचार
December 20, 2025
1000247388
Bhilwara : शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाह पूर्व सांसद बहेड़िया व आरसीएम समूह की बड़ी पहल
राजस्थान समाचार
December 20, 2025
1000247380
Bhilwara : श्याम भक्ति में सराबोर रहा काशीपुरी धाम, पोष बड़ा महोत्सव संपन्न
राजस्थान समाचार
December 20, 2025
1000247375
Raniwada : श्री क्षत्रिय युवक संघ का स्थापना दिवस समारोह 22 को सेवाड़ा में कार्यक्रम होगा आयोजित
राजस्थान समाचार
December 20, 2025
1000247309
Rajsamand : भाजपा मंडल रेलमगरा कि बेठक मंडल कार्यालय रेलमगरा हुई
समाचार राजस्थान
December 20, 2025
1000247275
Rajsamand : मण्डावर प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन, 242 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
राजस्थान समाचार
December 20, 2025
1000247263
Rajsamand : प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी का उद्बोधन, शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
राजस्थान समाचार
December 20, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?