
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का रविवार (23 फरवरी, 2025) की सुबह पाली के रोहट सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। जोधपुर से सड़क मार्ग द्वारा उदयपुर जाने के दौरान पाली जिले में उनका स्वागत किया गया। रोहट पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अजीज दर्द, सुनीता कंवर, महावीर सिंह सूकरलाई, संगीता बेनीवाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
वहीं पाली के पनिहारी चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, जबर सिंह, यशपाल सिंह जीवराज बोराणा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे। यहां पर सेवा दल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री का जिले के गुंदोज एवं ढोला सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार