
Jaswantpura। जालौर महोत्सव के तहत शनिवार को एक दिवसीय जालौर-जसवंतपुरा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में उपखंड स्तर पर कई आयोजन किए गए। कस्बे के स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पीएम श्री विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वही उपखंड अधिकारी रामलाल मीणा, विकास अधिकारी पृथ्वी सिंह, सरपंच चम्पा देवी प्रजापत, थाना प्रभारी गुमानसिंह भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भैरूदान चारण, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राजपुरा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा खम्मा घणी, स्वामी विवेकानंद स्कूल की छात्रों द्वारा नशा मुक्ति, केजीबीवी विद्यालय की छात्राओं द्वारा बालिका शिक्षा, संस्कार विद्या मंदिर की ओर से मोबाइल एडिक्शन के दुष्प्रभाव के बारे में कार्यक्रम पेश किया गया। वहीं महात्मा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा जबरो जालौर, पीएम श्री विद्यालय की छात्राओं द्वारा महिला शक्ति, राजेश्वर पब्लिक स्कूल की ओर से भव्य गैर नृत्य, आदर्श विद्या मंदिर की ओर से प्रयागराज महाकुंभ की थीम पर शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर शिक्षाविद् वजाराम माली, कपूराराम प्रजापत, उपसरपंच गणेशमल पुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी रामकिशन विश्नोई, गोविन्द पाल सिंह देवल, अंबालाल तायल, दुर्जन सिंह देवल, व्याख्याता दिनेश विश्नोई, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राव, हजारीमल मेघवाल, कुलदीप सिंह चारण, संस्था प्रधान छैलसिंह देवल, यासीन मोहम्मद, राजू सुथार, महेश नागर, जसवंत भाई प्रजापत, अचल सिंह देवल, लक्ष्मणसिंह देवल, लक्ष्मण प्रजापत, विक्रम सिंह चौहान, मनीष सोनी, परबत सिंह, गोविंद मेघवाल, मंचालाल प्रजापत, प्रवीण राव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालक भगवत सिंह राणावत ने किया।
प्रतियोगिता हुई आयोजित
जालौर महोत्सव के संयोजक जितेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुबह सुंधामाता तिराह से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तक रन फॉर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र मनोहर कुमार प्रथम, हुकमाराम द्वितीय व तृतीय स्थान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र संजय कुमार ने हासिल किया। इसी तरह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें ग्रामीणों व जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय विजेता रहा।
कार्यक्रम में भामाशाहों का रहा सहयोग
जालौर महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह मोडाराम प्रजापत, जीवाराम विश्नोई, भगवान सिंह चेकला, प्रवीण सिंह देवल जाविया ने भी भरपूर सहयोग दिया।
रिपोर्ट – महेन्द्र प्रजापत