Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग, उदयपुर द्वारा प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी आयोजित

राजस्थानराष्ट्रीयसमाचार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग, उदयपुर द्वारा प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी आयोजित

Jagruk Times
Last updated: February 14, 2025 1:10 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग, उदयपुर द्वारा प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी आयोजित
WhatsApp Image 2025 02 13 at 6 5

भीलवाड़ा। जब पश्चिम में मानव सभ्यता का विकास नहीं हुआ, तब भी भारत में ज्ञान था। भारत ने कभी विश्व पर अपना विचार नहीं थोपा और ना ही आक्रमण किया। फिर भी आज विश्व पटल पर सनातन की व्यापक चर्चा है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी में कहीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग, उदयपुर द्वारा आयोजित प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी ष्सनातन के समक्ष चुनौतियां एवं हमारी भूमिका का आयोजन बुधवार को सायं प्रताप गौरव केंद्र के सभागार में किया गया।

- Advertisement -

मुख्य वक्ता निंबाराम ने कहा कि भारत पहले से ही राष्ट्र रहा है। 1947 में इस राष्ट्र का विभाजन हो रहा था, जबकि जनमानस की भावना अखण्ड भारत की थी। स्वाधीन हो गये, लेकिन अपना तंत्र विकसित होना शेष था। भारतीय संविधान में हम भारत के लोग, बंधुत्व, पंथनिरपेक्षता, अधिकार कर्तव्य, 22 चित्र जैसे तत्व भारतीय संस्कृति के प्रतिबिंब है। 2022 में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाया गया। तो असंख्य अनसंग हीरोज को स्मरण किया गया। नई पीढ़ी को सेनानियों के बलिदान का स्मरण करना जरूरी है।

औपनिवेशिक मानसिकता व हीन भावना से हटकर स्व के गौरव की पीढ़ी का निर्माण करना है। जी-20 के मंच पर वैश्विक नेताओं के समक्ष भारत ने नालंदा विश्वविद्यालय के चित्र को प्रदर्शित किया एवं गौरवशाली इतिहास सबके सामने रखा गया। भारतीय ज्ञान पर बोलते हुए निम्बाराम ने कहा कि आध्यात्मिक महापुरुषों के ज्ञान का विश्व ने अभिनंदन किया। सर्वे भवन्तु सुखिनः, वसुधैव कुटुंबकम, नारी को मातृ स्वरूप में देखने का विचार आदि यहां का दर्शन है। यह विचार देने वाली भारत की मत पंथ परंपरा का मूल सनातन है, ऐसी मान्यता है। पंथनिरपेक्षता हमारे डीएनए में है। निरंतर विमर्श व शास्त्रार्थ परंपरा इसका प्रमाण है।

निम्बाराम ने संघ पर बोलते हुए कहा कि 1920 में नागपुर में कांग्रेस अधिवेशन में संघ संस्थापक डॉ. केशवराव हेडगेवार ने समस्त व्यवस्था संभाली। गांधीजी की अध्यक्षता में हो रहे अधिवेशन में डॉ हेडगेवार ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव रखने का आग्रह किया। लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वतंत्रता का प्रस्ताव आया। तो संघ ने भी अपनी सभी शाखाओं में 26 जनवरी 1930 स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। निम्बाराम ने कहा कि परिवर्तन समाज के बल पर आता है। भक्ति आंदोलन में संतो के दम पर समाज परिवर्तन आया था। राजस्थान के लोकदेवताओ का समय एक स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में दर्ज है।

स्वतंत्रता के बाद सामाजिक स्तर पर सम्मानित जीवन हर वंचित समूह तक पहुंचा है। समाज का आग्रह है कि पराधीनता के प्रतीक बदले जाने चाहिए। अब इंडिया गेट से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा राष्ट्रीयता की प्रेरणा दे रही है। राजपथ से अब कर्तव्य पथ नाम हुए है। सोमनाथ मन्दिर जीर्णाेद्धार से चली यात्रा अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तक पहुंची है। निम्बाराम ने डीप स्टेट जैसे षड्यंत्र से सावधान रहने को कहा। उन्होंने कहा कि परदे के पीछे से तंत्र को अस्थिर करने का वैश्विक विस्तारवादी शक्तियों के प्रयास का सावधानी से सामना करना है। मुगल अंग्रेज के दमनकारी शासन में भी हम समाप्त नहीं हुए। क्योंकि हम लडे संघर्ष किया।

राष्ट्र की संप्रभुता के विरुद्ध समूहों को उकसाने के प्रयास हो या फिर सांस्कृतिक तत्वों के विरुद्ध हमारी युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता के नाम पर बरगलाकर स्वच्छंदता थोपने का प्रयास हो, हमें ध्यान देना होगा। अपनी सीमाओं, प्रभुत्व व विचार को विस्तार करने वाली ताकतें सक्रिय है। वे सांस्कृतिक प्रतीकों को हटाने को लेकर अभियान पर निकलते है। अलग-अलग माध्यमों से कभी राखी, चरण स्पर्श, बिन्दी, संयुक्त परिवार आदि को निशाना बनाते है। मंच पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम के साथ विभाग संघचालक हेमेंद्र श्रीमाली व महानगर संघचालक गोविंद अग्रवाल रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभाग सह कार्यवाह कौशल शर्मा ने प्रस्तावना रखी।

अतिथि परिचय महानगर कार्यवाह विष्णु शंकर नागदा ने करवाया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु मेनारिया ने किया। कार्यक्रम में चित्तोड़ प्रान्त प्रचारक मुरलीधर, उदयपुर विभाग प्रचारक धनराज उपस्थित रहे। संविधान के 75 वे वर्ष के उत्सव स्वरूप मूल संविधान में अंकित 22 चित्रों की संबंधित अध्याय व संदेश को दिखाती प्रदर्शनी एवं देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी की प्रदर्शनी लगाई गई।

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

TAGGED:Bhilwara News in HindiCitizen SeminarDepartment of Rashtriya Swayamsevak Sanghhindi newsnews in hindirajasthan news in hindiUdaipur News in Hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article भामाशाह पोरवाल परिवार ने गेंदलिया विद्यालय में किया कंप्यूटर भेंट Bhamashah पोरवाल परिवार ने गेंदलिया विद्यालय में किया कंप्यूटर भेंट
Next Article प्रतिष्ठा दीक्षा महोत्सव के द्वितीय दिवस भगवान के अभिषेक व जन्म कल्याणक का हुआ कार्यक्रम प्रतिष्ठा दीक्षा महोत्सव के द्वितीय दिवस भगवान के अभिषेक व जन्म कल्याणक का हुआ कार्यक्रम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

PALI
India-Pakistan War: हमले की संभावित आशंका के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन सतर्क
राजस्थान Short News पाली समाचार
May 9, 2025
India-Pakistan War: भारत का पाकिस्तान पर जोरदार वार, S400 ने दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन मार गिराए
India-Pakistan War: भारत का पाकिस्तान पर जोरदार वार, S400 ने दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन मार गिराए
समाचार अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय
May 9, 2025
Jaisalmer पर Pakistan का हमला नाकाम, IAF ने पकड़ा पायलट
Jaisalmer पर Pakistan का हमला नाकाम, IAF ने पकड़ा पायलट
अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिक्स राष्ट्रीय समाचार
May 9, 2025
Rajsamand के इस School में बच्चों को करवाई Mock Drill
Rajsamand के इस School में बच्चों को करवाई Mock Drill
समाचार राजस्थान
May 8, 2025
fawad khan
पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan ने Operation Sindoor को कहा शर्मनाक, तो इस एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास
मनोरंजन समाचार
May 8, 2025
Pakistan के 10 शहरों में ड्रोन हमले, Lahore की एयर डिफेंस यूनिट्स तबाह
Pakistan के 10 शहरों में ड्रोन हमले, Lahore की एयर डिफेंस यूनिट्स तबाह
अंतरराष्ट्रीय समाचार
May 8, 2025
samantha ruth prabhu
तलाक के बाद Samantha Prabhu कर रही है इस डायरेक्टर को डेट ?
मनोरंजन समाचार
May 8, 2025
coolie
Rajinikanth की फिल्म Coolie का प्रोमो आया सामने, जल्द देगी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक
मनोरंजन समाचार
May 8, 2025
Balochistan में BLA के दोहरे हमले, 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
Balochistan में BLA के दोहरे हमले, 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
अंतरराष्ट्रीय पॉलिटिक्स समाचार
May 8, 2025
DRDO और Indian Navy ने स्वदेशी मिसाइल MIGM का किया सफल परिक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई
DRDO और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी मिसाइल MIGM का किया सफल परिक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई
पॉलिटिक्स राष्ट्रीय समाचार
May 8, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?