जसवंतपुरा। कस्बे के स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सोमवार वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के महंत सुखदेवगिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह देवल, विकास अधिकारी पृथ्वी सिंह, समाजसेवी मोड़ाराम प्रजापत, नोडल अधिकारी विक्रम सिंह चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राजपुरा, शिक्षाविद् हाजी चांद खां आतिथ्य के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हिम्मत सिंह देवल व हाजी चांद खां ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यालय की प्रतिभाओं को पुरस्कार व प्रणाम पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं छात्राओं द्वारा एक बढ़कर एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में विद्यालय विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान छैलसिंह देवल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह राणावत ने किया।
इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष सतीश भाई जोशी, केशर सिंह जीतपुरा, धनाराम प्रजापत, महेन्द्र सिंह राव, विक्रम सिंह सिणधरा, महेन्द्र सिंह चारण, शेरसिंह गजापुरा, कुंदन भाई जैन, भंवर सिंह देवड़ा, रमेश भाई जैन, जबर सिंह परमार, प्रवीण राव, उत्तमसिंह गजापुरा, भंवर सिंह देवल, केवाराम प्रजापत, लक्ष्मण प्रजापत, सुरेश प्रजापत, मनीष सोनी, गोविंद मेघवाल, कैलाश राजपुरोहित पावटी, अचल सिंह देवल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट महेन्द्र प्रजापत