Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Raksha Bandhan 2024: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने स्कूली बच्चों से बंधवाई राखी, रक्षाबंधन पर इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

समाचारपॉलिटिक्स

Raksha Bandhan 2024: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने स्कूली बच्चों से बंधवाई राखी, रक्षाबंधन पर इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Jagruk Times
Last updated: August 19, 2024 7:47 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने स्कूली बच्चों से बंधवाई राखी
PM MODI 2

आज यानी 19 अगस्त, 2024 को देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिल्ली के स्कूली बच्चों से राखी बंधवाई और उनसे बातचीत भी की. इसका वीडियो भी सामने आया है. बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री काफी खुश नजर आ रहे है और उनकी कलाई राखी से भरी हुई है. वही, एक बच्ची ने पीएम मोदी के कलाई में मां हीरा बेन फोटो वाली राखी भी बांधी. इसके अलावा राखी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश दिया गया. राखी बंधवाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों को खूब आशीर्वाद दिया.

- Advertisement -

बता दे कि हर वर्ष पीएम मोदी छोटे-छोटे बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते है. इससे पहले पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए.”

पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी नेता मनोज तिवारी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर लिखा, ”रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है. मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें.”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने X पर लिखा, ”रक्षाबंधन के इस पावन त्यौहार पर हार्दिक शुभकामनाएं. भाई-बहन के पवित्र बंधन का उत्सव, यह एक ऐसा अवसर भी है जो एक-दूसरे का समर्थन करने और उन्हें संजोने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस पावन अवसर पर, आइए हम महिलाओं की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हों, एक ऐसा माहौल तैयार करें जहाँ वे आगे बढ़ सकें और अपनी क्षमता का पूरा उपयोग कर सकें.”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ फोटो शेयर करते हुए देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने X पर लिखा, ”भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह के पर्व, रक्षाबंधन की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. रक्षा का यह सूत्र आपके इस पावन रिश्ते को सदैव मजबूती के साथ जोड़े रहे.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X पर लिखा, ”भाई-बहन के अगाध स्नेह एवं अटूट विश्वास के प्रतीक, महापर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं. यह पर्व आप सभी के जीवन में सौभाग्य लाए, समाज में सद्भाव, सौहार्द व सहयोग की भावना और अधिक सशक्त हो, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है.”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पर वीडियो शेयर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और लिखा, ”मेरी बहनों, आपको प्रणाम तथा रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हमारी बहनें सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से सशक्त हों, यह आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है. इस संकल्प की पूर्ति में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.”

बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी वीडियो शेयर राखी की बधाई दी. उन्होंने X पर लिखा, ”Happy #rakshabandhan2024, हमारी लोकसभा सहित पूरी दिल्ली व देश के सभी भाई बहनों को रक्षा बन्धन की हार्दिक बधाइयाँ…मैं अभी न्यूयार्क, अमेरिका में हुँ.”

इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने X पर लिखा, ”भाई-बहन के असीम प्रेम, अटूट विश्वास एवं समर्पण के प्रतीक ‘रक्षाबंधन’ के पावन पर्व की समस्त मातृशक्ति और आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम जी से कामना करता हूँ कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लाए.”

TAGGED:bjphindi newsnews in hindiPM Narendra ModipoliticsRaksha Bandhan 2024Raksha Bandhan FestivalSchool students
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Rakshabandhan ABVP कार्यकर्ताओं ने Rakshabandhan पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस कर्मियों के बांधे रक्षा सूत्र
Next Article NDA का ऐलान, उपेंद्र कुशवाहा होंगे राज्यसभा प्रत्याशी Rajya Sabha Elections 2024: NDA का ऐलान, उपेंद्र कुशवाहा होंगे राज्यसभा प्रत्याशी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000291459
Barmer : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291455
Jaisalmer : ईट राईट इंडिया अभियान अंतर्गत मोटे अनाज श्री अन्न के व्यापक प्रचार के संबंध में जिला मुख्यालय पर जन जागरूकता रैली आयोजित
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291446
Barmer : वेलेंटाइन डे पर सोमेश्वर शर्मा ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291443
Bhilwara: श्री महेश शिक्षा सदन में माइंड एंड सोल एक्सपो 2026 साइंस एग्ज़ीबिशन एवं महाशिवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291436
Bhilwara: स्व. शिवचरण माथुर का जीवन संघर्ष, सेवा और सिद्धांतों की मिसाल है: शिवराम जीपी खटीक
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291431
Rajsamand : 7,280 करोड़ की REPM योजना के अंतर्गत राजसमंद में रेयर अर्थ मैग्नेट्स निर्माण इकाई की दिशा में ठोस पहल
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291422 1
Bhilwara : सेवा और संवेदना की मिसाल, ट्रांसपोर्ट नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच व दवा वितरण
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291413
Rajsamand : केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को कॉफी-टेबल बुक भेंट
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291410 1
Rajsamand : मेहन्दूरिया द्वारा आयोजित सातवाँ रक्तदान शिविर मे हुआ 803 युनिट रक्तदान
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291402 1
Rajsamand: केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे कुंभलगढ़
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?