
सिरोही। फोरलेन के बाहरघाटा एवं टनल मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रोलर पलटने से उसमें सवार एक जने की केबिन में दबने से मौत हो गई तथा एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस के अनुसार एक ट्रोलर चालक प्लास्टिक के दाने की बोरियां भरकर जोधपुर की ओर जा रहा था। बाहरीघाटा जंक्शन एवं टनल से पहले अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गया। इससे ट्रोलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक एवं खलासी दोनों अंदर दब गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा निजी क्रेन की सहायता से दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान करीब एक घंटे की मश्क्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। जिसमें एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया तथा दूसरे का उपचार शुरु किया गया।
जाम के दौरान एक और हुई दुर्घटना
सडक़ दुर्घटना के बाद क्रेन की सहायता से केबिन को अलग करने का कार्य चल रहा था। इससे दुर्घटना स्थल से पीछे की ओर कुछ समय तक जाम लग गया। उसी दौरान पीछे से आ रहे कोयले से भरा ट्रोलर अनियंतित्र हो गया तथ्ज्ञा सडक़ पर खड़ी दो कारों को टक्कर मारने के बाद वहीं पलट गया। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना ग्रस्त ट्रोलर का चालक मौका पाकर पहाड़ी से नीचे की और भाग गया।
रिपोर्ट महेश परबत गोस्वामी