Raniwada : भारतीय जलदाय कर्मचारी महासंघ राजस्थान में नई नियुक्ति छैल सिंह चारण बने प्रदेश मंत्री

2 Min Read
Raniwada

रानीवाड़ा (Raniwada) भारतीय जलदाय कर्मचारी महासंघ राजस्थान में संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष शोभा राम डांगी ने संगठन की प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जालौर जिले के सक्रिय कर्मचारी छैलसिंह चारण को महासंघ का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास, संगठन महामंत्री लीलाधर पटवा तथा प्रदेश महामंत्री बाबूलाल राजावत के निर्देशानुसार की गई है। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आदेश जारी किए गए है। संगठन की ओर से बताया गया कि छैल सिंह चारण की लंबे समय से कर्मचारी हितों के लिए सक्रिय भूमिका, अनुशासन एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश में जलदाय विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं, मांगों एवं आंदोलनों को सशक्त रूप से उठाने के लिए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साथ ही, प्रदेशाध्यक्ष शोभा राम डांगी ने पाली जिले की नई कार्यसमिति के गठन के लिए भी अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इससे पाली जिले में संगठन को नए सिरे से मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई नियुक्ति से महासंघ को प्रदेशभर में नई ऊर्जा मिलेगी और कर्मचारी एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान की दिशा में और मजबूती से आगे बढ़ सकेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश लाखारा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version