Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Rajsamand : राजीविका की जिला स्तरीय बैंकर्स कार्यशाला सम्पन्न, 18 को होगा क्रेडिट कैंप 

राजस्थानसमाचार

Rajsamand : राजीविका की जिला स्तरीय बैंकर्स कार्यशाला सम्पन्न, 18 को होगा क्रेडिट कैंप 

Jagruk Times
Last updated: December 2, 2025 8:58 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
1000232888
1000232888
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राजीविका परियोजना की ओर से जिला स्तरीय एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन लक्ष्मी गार्डन, राजसमंद में किया गया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी व जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका डॉ. सुमन अजमेरा, डीडीएम नाबार्ड आशीष जैन, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रेम शंकर जीनगर, आरसेटी निदेशक राकेश गुप्ता और मुख्य प्रबंधक एसबीआई मुकुंद भाटी, ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया।कार्यशाला में डॉ. सुमन अजमेरा, ने कहा कि राजसमंद की राजीविका टीम सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है और बैंकों के सहयोग से समूहों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर 2025 को क्रेडिट लिंकेज कैंप आयोजित होगा, जिसमें बैंकर्स और राजीविका कार्मिक मिशन मोड में कार्य करते हुए स्वयं सहायता समूहों के ऋण स्वीकृत करवाएंगे। साथ ही जिले की 74 हजार दीदियों को लखपति दीदी योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध करवाने के लिए सभी बैंकों को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में बैंक सखी निर्मला शर्मा ने अपनी केस स्टडी प्रस्तुत करते हुए बताया कि वे 2017 में राजीविका से जुड़ीं और 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर एसबीआई सालौर में बैंक मित्रा के रूप में कार्य कर रही हैं। वे वित्त सखी, बैंक मित्रा एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर के रूप में भी कार्यरत हैं और आज लखपति दीदी बन चुकी हैं।डीडीएम नाबार्ड आशीष जैन ने कहा कि हर समूह सदस्य लखपति बने, इसी विजन के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड द्वारा 1992 में शुरू की गई एसएचजी क्रेडिट लिंकेज पहल लगातार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने डिजिटल फाइनेंस की विस्तृत जानकारी भी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई ने समूह ऋण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए लंबित फाइलों का निस्तारण कर अधिक से अधिक ऋण स्वीकृति सुनिश्चित करने की बात कही। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना में सभी राजीविका सदस्य महिलाओं का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लखपति दीदी योजना में सर्वाधिक सदस्य ऋण स्वीकृत करने पर इंडियन बैंक को सम्मानित किया गया।राजीविका जिला प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) कमल कुमार मारू ने पीपीटी के माध्यम से आरबीआई गाइडलाइन के अनुसार राजीविका समूहों के बैंक ऋण प्रक्रिया, समूहों के पंचसूत्र नियमों, जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना, पेंशन, डिजिटल फाइनेंस, इंटरप्राइजेज फाइनेंस, मुद्रा लोन, महिला निधि ऋण, बीसी कमेटी एवं बैंक सखी के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।आरसेटी डायरेक्टर ने जनरल बैंकिंग संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं से आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण लेकर महिला सशक्तिकरण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यशाला में वित्तीय समावेशन के अंतर्गत बैंक सखी, बीमा सखी, बीसी सखी, सीआरपी एवं वित्त सखी द्वारा पांच प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए।कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई मुकुंद भाटी, क्लस्टर हेड एचडीएफसी बैंक–राजसमंद अंकित यादव, भीम–गीता तीर्थानी, रिजनल हेड सेल्स आईसीआईसी बैंक–राम गौड़, जिले के विभिन्न बैंकों के 71 बैंक प्रबंधक, राजीविका कैशियर रवि शंकर तिवारी, मुकेश नवल, महिला निधि रिजनल मैनेजर रणजीत नागर, सभी ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, असिस्टेंट मैनेजर, पीए-एमआईएस, ब्लॉक तकनीकी समन्वयक–फॉरवर्ड लिंकेज, एरिया कोऑर्डिनेटर एवं बैंक सखी सहित राजीविका स्टाफ मौजूद रहा। मंच संचालन जिला प्रबंधक भेरूलाल बुनकर, और प्रिया चारण, द्वारा किया गया।

- Advertisement -

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000232883 1 Barmer : बच्चों को हेल्दी डाइट की राह दिखाने को स्वास्थ्य विभाग सक्रिय
Next Article 1000232896 Odisha: वैदिक विद्वान् डॉ.शिव शंकर शास्त्री का रेल दुर्घटना में असामयिक निधन आर्य जगत की अपूर्णीय क्षति
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000239666
Barmer : अनुचित परिसीमन पर पीसीसी सचिव राठौड़ ने उठाए सवाल, बदलाव की मांग
राजस्थान समाचार
December 10, 2025
1000239593
Rajsamand : कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, सौंपे दायित्व
राजस्थान समाचार
December 10, 2025
1000239589
Rajsamand : दलाई लामा के नोबेल सम्मान की 36वीं वर्षगांठ पर उदयपुर में विशाल स्वेटर वितरण कार्यक्रम
राजस्थान समाचार
December 10, 2025
1000239582
Barmer : लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर सार्थक संवाद, मतदाता जागरूकता का भी दिया संदेश
राजस्थान समाचार
December 10, 2025
1000239576
Bhilwara : तिब्बती समाज ने मनाया विश्व मानव अधिकार दिवस
राजस्थान समाचार
December 10, 2025
1000239568
Bhilwara : 12 से 26 दिसंबर तक विकास रथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में देगा योजनाओं की जानकारी
राजस्थान समाचार
December 10, 2025
1000239563
Bhilwara : भाविप विवेकानंद शाखा की 9वीं कार्यकारिणी बैठक संपन्न, तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर की सफलता पर जोर
राजस्थान समाचार
December 10, 2025
1000239558
Revder : भाजपा जिला नेतृत्व में दीपेंद्र सिंह देवड़ा को दिया रेवदर आबूरोड विधानसभा का दायित्व
राजस्थान समाचार
December 10, 2025
1000239555
Rajsamand : अंतर महाविद्यालय महिला सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन
राजस्थान समाचार
December 10, 2025
1000239547
Jaisalmer : पाबनासर विद्यालय में किया विज्ञान लैब का उद्घाटन
राजस्थान समाचार
December 10, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?