
राजसमन्द ( Rajsamand) जिले के भीम देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान नेशनल वीमेन लेजिस्लेेटिव असेंबली समिट 2025 में 14 दिसम्बर को जयपुर में आयोजित होने वाली में भाग लेंगी। इस समिट में फोकस भारत द्वारा चयनित देशभर के सभी राज्यों की 100 महिला जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों की महिला नेत्री एक ही मंच पर संवाद करेंगी।इस वर्ष का मुख्य विषय राजनीति में महिलाओं की भूमिका व भागीदरी और अवसर निर्धारित किया गया है। फोकस भारत की 100 महिलाओं में स्थान बनाने व राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में ग्राम पंचायत मण्डावर की सरपंच प्यारी कुमारी चौहान उनका चयन क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासों को देखते हुए किया गया है।समिट में महिला जनप्रतिनिधियों को कानून निर्माण, नीति-निर्धारण, नेतृत्व विकास और ग्रामीण-शहरी राजनीतिक भागीदारी पर महत्वपूर्ण सत्रों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।सरपंच प्यारी कुमारी चौहान का यह प्रतिनिधित्व क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है तथा इससे मण्डावर ग्राम पंचायत का नाम राष्ट्रीय मंच पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
