Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Rajsamand : भावुक हुई जिला प्रमुख रतनी देवी, कहा- ‘कार्यकाल के दौरान सिर्फ सर्वांगीण विकास रहा ध्येय’

राजस्थानसमाचार

Rajsamand : भावुक हुई जिला प्रमुख रतनी देवी, कहा- ‘कार्यकाल के दौरान सिर्फ सर्वांगीण विकास रहा ध्येय’

Jagruk Times
Last updated: December 9, 2025 6:12 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
1000238745
1000238745
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) जिला परिषद की अंतिम साधारण सभा मंगलवार को महाराणा प्रताप सभागार में विकास के संकल्प के साथ आयोजित हुई, जिसमें जिले की योजनाओं की प्रगति, पेयजल आपूर्ति और विभागीय अनुपालना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ सुमन अजमेरा, भीम प्रधान वीरम सिंह, देलवाड़ा प्रधान कसनी गमेती सहित 21 जिला परिषद सदस्य, समाजसेवी माधव जाट एवं सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पंचायत समिति राजसमंद, आमेट एवं देवगढ़ की निजी आय प्रस्तावों पर विमर्श हुआ तथा मनरेगा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026–27 की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी समीक्षा और निर्देश जारी किए गए।सदस्यों द्वारा उठाई समस्याओं का हो त्वरित समाधान :कलक्टर बैठक में पहुंचे कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने कहा कि सदन की बैठकें प्रशासन के लिए जन समस्याओं के प्रतिबिंब का काम करती है, इन बैठकों में गाँव-गाँव की समस्याओं का जन प्रतिनिधियों के माध्यम से पता चलता है, ऐसे में जो भी जन समस्याएं सदस्य उठाएं उनका सभी विभाग त्वरित प्रभाव से समाधान करें ताकि आमजन को राहत मिल सके। समस्याओं को किसी भी सूरत में पेंडिंग न रखें और इसे भविष्य में भी गंभीरता से लें। जिला प्रमुख के छलके आँसू, कहा:जन सेवा को समर्पित रहे पाँच वर्ष:जिला प्रमुख रतनी देवी जाट अपनी अंतिम बैठक में भावुक दिखी, उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने विकास में कोई कमी नहीं रखी, जो भी समस्याएं सदन द्वारा उठाई उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया। इस दौरान प्रशासन का भी पूरा साथ मिला। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा थमनी नहीं चाहिए और इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। सदस्यों पेयजल, बिजली, सड़क संबंधी मुद्दे उठाए:बैठक में सदस्यों द्वारा मुख्यतः पेयजल, बिजली, सड़क संबंधी मुद्दे उठाए गए जिस पर मौके पर ही कलक्टर द्वारा संबंधित विभाग को समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद सदस्य ज्योति कंवर द्वारा उनके निर्वाचन क्षेत्र की सात पंचायतों में कुएं एवं लाइनों का कार्य पूर्ण होने के बावजूद जल सप्लाई प्रारंभ नहीं होने के मुद्दे पर चर्चा की। ऐसे ही सदस्य समुंद्र सिंह ने द्वारा लिकी और आक्या क्षेत्र में पाइपलाइन लीक सुधार की गलत अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने पर आपत्ति जताने पर चर्चा हुई। भीम प्रधान द्वारा फील्ड में हैंडपम्प मिस्त्रियों के कार्य नहीं करने से उत्पन्न पेयजल संकट, सदस्य दीन दयाल गिरी द्वारा पीपाणा, देलवाडिया, गंवार और भभूतियों की भागल में जल योजनाएं पूर्ण होने के बाद भी सप्लाई बंद होने के मुद्दे, रेलमगरा पंचायत समिति प्रधान द्वारा चिमहेंदुरियां और राजपुरा में जल आपूर्ति की समस्या का मुद्दा आदि बिन्दु गत बैठक में उठाए गए थे जिसकी अनुपालना पर सदन में चर्चा हुई। सदस्य कुक सिंह द्वारा सगरूण में बाघेरी से पर्याप्त जल नहीं मिलने के कारण फ्लोराइड युक्त खारा पानी पीने की मजबूरी पर ध्यान आकर्षित किया था जिस पर बैठक में विस्तृत समीक्षा हुई। जबकि सदस्य लेहरू लाल द्वारा भामाखेड़ा योजना में एक स्थान पर पाइपलाइन अधूरी रहने से जल सप्लाई बाधित होने की बात गत बैठक में रखी थी इस पर भी विभाग ने अपना पक्ष रखा। समुंदर सिंह ने ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सीसी सड़कों की मरम्मत नहीं होने तथा सुरक्षा राशि एवं भुगतान प्रक्रिया पर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जिस पर जिला कलक्टर ने समाधान के निर्देश दिए। इसी प्रकार हर सदस्य ने जन भावना के अनुरूप समस्याओं को उठाया। बैठक में सभी उठाए गए बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए तथा विभिन्न योजनाओं के शीघ्र समाधान और प्रगति के लिए ठोस कदम सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।बैठक के अंत में प्रत्येक सदस्य का सम्मान जिला परिषद की ओर से किया गया।

- Advertisement -

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000238739 Bhilwara : विधायक अशोक कोठारी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, शहर के सर्वांगीण विकास पर हुई व्यापक चर्चा
Next Article 1000238751 Jaisalmer : पीएम श्री विद्यालय बांकलसर में स्मार्ट बोर्ड उद्घाटन एवं किट वितरण कार्यक्रम संपन्न
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000273278
Raniwada महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारम्भ
राजस्थान समाचार
January 23, 2026
1000273084
जब कहानी बने सबसे बड़ी ताक़त: ASSI का Poster लेखन को करता है सम्मानित
मनोरंजन समाचार
January 23, 2026
1000273075
बेजॉय नांबियार की ‘तू या मैं’ लेकर आ रही है रोमांस, थ्रिल और ज़िंदगी-मौत की जंग Trailer हुआ रिलीज़
समाचार मनोरंजन
January 23, 2026
1000273067
Rajsamand : बारला चौड़ा तालाब में अवैध मत्स्याखेट पर सख्त कार्रवाई
राजस्थान समाचार
January 23, 2026
1000272575
Maalwada मंडल में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर दौलपुरा में बैनर का विमोचन ,डाडोकी व कोटड़ा में  बैठक संपन्न
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272512
Barmer : जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया शिशुपाल गृह का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए सुधार के निर्देश
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272506
Rajsamand : खमनोर में मेवाड़ राजपूत महासभा का उदयप्रताप प्रीमियम लीग सीजन 4 क्रिकेट महासंग्राम 2026 का आगाज
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272420
Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक, रामपुरा आगुचा की सखी उड़ान समिति की 3200 महिलाओं ने मनाया 7वां वार्षिकोत्सव
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272415
Bhilwara : अनुपमा मंत्री अध्यक्ष, मधु हिंगड़ सचिव, मधु बहेड़िया कोषाध्यक्ष, मीता अटल संगठन मंत्री निर्विरोध हुए निर्वाचित
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272404
Barmer : ब्राह्मण महासभा युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट राहुल शर्मा का अभिनंदन किया
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?