Pokhran : आईदानसिंह भाटी के पोकरण आगमन पर पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ भव्य अभिनंदन

2 Min Read
Pokhran

पोकरण (Pokharan) भाजपा शहर मण्डल एवं समस्त विधानसभा क्षेत्रवासियों द्वारा भाजपा प्रदेश मंत्री आईदानसिंह भाटी का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा, आतिशबाजी,कर तथा 51 किलो का पुष्पहार पहनाकर भाटी का स्वागत किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने कहा कि “आईदान सिंह भाटी यूथ आइकन हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र माली ने बताया कि आईदानसिंह भाटी के पुनः प्रदेश मंत्री बनने के उपरांत पोकरण आगमन पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर आईदान सिंह भाटी ने कहा मैं एक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा आपके बीच रहने की कोशिश करूंगा। आपके हर संभव कार्य के लिए तत्पर रहूंगा। पोकरण मेरे दिल में बसता है इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष पालीवाल जिला मंत्री लाखनसिंह जोधा, श्रवण पुनिया, सोहनकंवर,जिला उपाध्यक्ष नारायणसिंह तंवर, विधायक निजी सहायक गुलाबसिंह राठौड़, फलसुंड मण्डल अध्यक्ष हजारी कुमावत, भणियाणा मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र पालीवाल, सांकड़ा मण्डल अध्यक्ष हनुमानसिंह, रामदेवरा मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह सादा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश व्यास, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल रंगा, महामंत्री मुकेश रंगा, अचलाराम प्रजापत, उपाध्यक्ष रमेश टावरी,रमेश मेघवाल, राज माली, देवेंद्र व्यास,किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम माली,पार्षद दिनेश व्यास, दीपक गहलोत किशनसिंह झलारिया मंडल उपाध्यक्ष सवाईसिंह चंपावत रामधन धोलिया हनुमान बिश्नोई मंडल महामंत्री संगीदान पालीवाल नाथूराम विश्नोई देवीसिंह भाटी खेताराम ओढनिया सहित वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।साथ ही पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी के आवास पर आयोजित स्नेह मिलन समारोह में भी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया आईदानसिंह भाटी ने अपने माता पिता से आशीर्वद लिया।

रिपोर्ट – कपिल डांगरा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version