Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Bhilwara : “110 गांवों में मोबाइल हेल्थ वैन से स्वास्थ्य जागरूकता, हिन्दुस्तान जिंक की अनोखी पहल”

राजस्थानसमाचार

Bhilwara : “110 गांवों में मोबाइल हेल्थ वैन से स्वास्थ्य जागरूकता, हिन्दुस्तान जिंक की अनोखी पहल”

Jagruk Times
Last updated: September 1, 2025 1:34 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2025 09 01 at 1
WhatsApp Image 2025 09 01 at 1
“110 गांवों में मोबाइल हेल्थ वैन से स्वास्थ्य जागरूकता, हिन्दुस्तान जिंक की अनोखी पहल”

भीलवाड़ा (Bhilwara) दुनिया की सबसे बड़ी जिंक उत्पादक और शीर्ष 5 सिल्वर उत्पादकों में से एक, हिन्दुस्तान जिंक बुनियादी स्तर पर पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रही है, जिससे राजस्थान में करीब 3.7 लाख महिलाए और बच्चे लाभान्वित हो रहे है। कंपनी प्रदेश में लगभग 2000 नंद घरों के जरिए बड़ा बदलाव ला रही है। इन नंद घरों में पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की सुविधाएँ दी जाती हैं। पोषण माह 2025 के दौरान, हिन्दुस्तान जिं़क ने चार मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से राजस्थान में अपने संचालन क्षेत्रों में स्तनपान, कुपोषण, एनीमिया और संतुलित आहार के बारे में लोगो को जागरूक किया। इसके साथ ही, स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए, वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के हजारों धावक फिटनेस के लिए दौड़ेंगे और “जीरो हंगर” के उद्धेश्य को बढ़ावा देंगे। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख पहल, नंद घर, आंगनवाड़ियों को आधुनिक रूप देकर विकसित किये गए हैं। इन्हें एकीकृत बाल विकास सेवाओं के साथ मिलकर, चार मुख्य स्तंभों- पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और महिला सशक्तिकरण पर बनाया गया है। हर नंद घर में डिजिटल लर्निंग टूल, सौर ऊर्जा, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाएँ मौजूद हैं, साथ ही महिलाओं के लिए कौशल विकास के अवसर भी उपलब्ध हैं। हिन्दुस्तान जिंक के आस पास के संचालन क्षेत्रों में, करीब 2 हजार नंद घर, बच्चों के शुरुआती विकास, माताओं के बेहतर स्वास्थ्य और ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण में सहायता कर रहे हैं, जिससे लगभग 3.7 लाख महिलाएं और बच्चे लाभान्वित हो रहे है। पोषण और स्वास्थ्य की समझ को क्लासरूम और सामुदायिक केंद्रों से आगे ले जाते हुए, वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन एक ऐसा मंच बन गया है जो फिटनेस को एक उद्देश्य के साथ जोड़ता है। भारत की सबसे सुंदर मैराथन के रूप में जानी जाने वाली, इसकी पहली मैराथन में दुनिया भर से 5 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया, जिसमें दिव्यांग बच्चों के लिए रेस विद चौंपियंस का भी आयोजन किया गया और नंद घर के रन फॉर जीरो हंगर अभियान को भी बढ़ावा मिला। 21 सितंबर को पोषण माह 2025 के दौरान होने वाली इसकी दूसरी मैराथन भी समुदायों को साथ लाने, फिटनेस को बढ़ावा देने और पोषण देने व कुपोषण मुक्त समुदाय के महत्व को बताने किये महत्वपूर्ण है। पोषण माह के दौरान, हिन्दुस्तान जिं़क ने चार मोबाइल हेल्थ वैन को स्वास्थ्य सेवा पहल के तहत 110 गाँवों में जानकारी प्रदान करने हेतु तैनात किया है। इन वैन के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस पहल का ध्यान स्तनपान, कुपोषण, एनीमिया से बचाव और संतुलित आहार पर था। हेल्दी थाली मॉडल के जरिए, स्वास्थ्य में लगातार सुधार के लिए सरल और स्थानीय पोषण तरीकों को समझाया गया। पोषण और बच्चों की शुरुआती देखभाल के अलावा, हिन्दुस्तान जिंक महिला सशक्तिकरण, स्थायी आजीविका, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच, और खेल व कौशल विकास के क्षेत्रों में सामाजिक पहलों के माध्यम से समुदायों को मजबूत कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025 तक, इन पहलों से 2,300 से अधिक गाँवों में 23 लाख से ज्यादा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। हिन्दुस्तान जिंक भारत के शीर्ष 10 सीएसआर निवेश में से एक कंपनी है, यह दर्शाता है कि किस प्रकार उद्योग बड़े स्तर पर समावेशी और स्थायी विकास ला सकते हैं।

- Advertisement -

रिपोर्ट -पंकज पोरवाल

TAGGED:Bhilwara News in Hindihindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article WhatsApp Image 2025 09 01 at 12 3 Bhilwara उपशाखा अध्यक्ष पद पर Basanti Lal Porwal निर्वाचित
Next Article WhatsApp Image 2025 09 01 at 2 Rajsamand : “प्रधानमंत्री की माँ पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन”
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000285836
Barmer: नरेगा बचाओ संग्राम को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन : आजाद सिंह राठौड़
समाचार राजस्थान
February 7, 2026
1000285832
Barmer : सांस कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित:-सीएमएचओ
राजस्थान समाचार
February 7, 2026
1000285786
Rajsamand : 1.14 करोड़ की लागत से 8 विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास, ग्रामीण विकास को नई गति: विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी
समाचार राजस्थान
February 7, 2026
1000285781
Sojat: गायिका वीणा गुप्ता का नया सॉन्ग फागुन का गीत होगा जारी
राजस्थान समाचार
February 7, 2026
1000285776
Bhilwara: राजस्थान ललित कला अकादमी की 66वीं वार्षिक प्रदर्शनी में चमकेगी भीलवाड़ा की कलाकार दीपिका पाराशर
समाचार राजस्थान
February 7, 2026
1000285771
Bhilwara: सही मार्गदर्शन, सच्चा ज्ञान और आत्मज्ञान गुरु के बिना संभव नहीं है: संत सतपाल शर्मा
समाचार राजस्थान
February 7, 2026
1000285766
Rajsamand : एडीएम नरेश बुनकर ने संभाला नगर परिषद प्रशासक का पदभार
समाचार राजस्थान
February 7, 2026
1000285763
आलोक स्कूल Rajsamand में विदाई समारोह कक्षा 12 मंगलोत्सव कार्यक्रम आयोजित
राजस्थान समाचार
February 7, 2026
1000285733
Raniwada: रघुवीर सिंह सोलंकी बने NSUI जालौर के जिला उपाध्यक्ष, युवाओं में हर्ष की लहर
समाचार राजस्थान
February 7, 2026
1000285677
Rajsamand : अंतरिक्ष विज्ञान एव हेम रेडियो से रूबरू हुए विद्यार्थी
राजस्थान समाचार
February 7, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?