Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Bhilwara: आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा ने किया नए बने CA एवं रैंक होल्डर्स का भव्य स्वागत

राजस्थान

Bhilwara: आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा ने किया नए बने CA एवं रैंक होल्डर्स का भव्य स्वागत

Jagruk Times
Last updated: July 9, 2025 3:04 pm
Jagruk Times
Share
3 Min Read
Bhilwara: आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा ने किया नए बने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एवं रैंक होल्डर्स का भव्य स्वागत
WhatsApp Image 2025 07 09 at 12 1
Bhilwara: आईसीएआई भीलवाड़ा शाखा ने किया नए बने CA एवं रैंक होल्डर्स का भव्य स्वागत 3

Bhilwara। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (CA) ऑफ इंडिया (प्ब्।प्) द्वारा आयोजित मई 2025 की सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम रविवार, 6 जुलाई 2025 को घोषित किया गया। इस उपलक्ष्य में आईसीएआई की भीलवाड़ा शाखा द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह में ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स एवं 51 नए बने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी ने सफल विद्यार्थियों को उनके समर्पण और परिश्रम के लिए बधाई देते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक प्रयास और दृढ़ संकल्प का प्रतिफल है, जिससे पूरी शाखा गौरवान्वित हुई है। इस अवसर पर सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (ब्प्त्ब्) के सदस्य सीए निर्भीक गांधी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा शाखा का सीए फाइनल परीक्षा परिणाम 20.27 प्रतिशत रहा, जो कि राष्ट्रीय औसत 18.75 प्रतिशत से बेहतर है। उन्होंने कहा, सीए बनने की यात्रा चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन यह न केवल एक बेहतरीन प्रोफेशनल बल्कि एक सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण भी करती है। उन्होंने सभी नए बने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सीखते रहने का आग्रह किया। शाखा सचिव सीए अक्षय सोडानी ने जानकारी दी कि समारोह में नए सीए सदस्यों को पारंपरिक ‘उपरना’ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सभी नए बने सीए अपने पेशे में दक्षता के साथ-साथ नैतिकता और ईमानदारी को भी प्राथमिकता दें, तथा निरंतर सीखने के लिए प्रेरित रहें। सिकासा अध्यक्ष सीए पुलकित राठी ने बताया कि सीए फाइनल में निकुंज सुतरिया सुपुत्र सीए निर्मल सुतरिया ने ऑल इंडिया 34वीं रैंक तथा हिमांशु हिंगड़ ने 49वीं रैंक प्राप्त की। वहीं सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में दिव्यम भंडारी ने 24वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर भीलवाड़ा का नाम गौरवान्वित किया। समारोह में इन तीनों रैंक होल्डर्स को विशेष स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। शाखा उपाध्यक्ष सीए दिनेश सुथार ने अमन काबरा का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके माता-पिता सीए राकेश काबरा एवं सीए सारिका काबरा दोनों ही चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और इस विशेष अवसर पर अमन का सम्मान उनके माता-पिता के साथ किया गया, जो एक प्रेरणादायक क्षण था। शाखा समिति सदस्य सीए पुनीत मेहता ने नए बने सीए सदस्यों को प्रैक्टिस, जॉब, बिज़नेस और स्टार्टअप्स से संबंधित अवसरों की जानकारी दी और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीए गौरव मालू, अखिल काखानी, सारिका काबरा, राकेश काबरा, रजत गगरानी, शिव कचोलिया एवं विनोद जैन सहित 100 से अधिक सीए सदस्य एवं नए बने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स उपस्थित रहे।

- Advertisement -

TAGGED:Bhilwara News in Hindihindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Bhilwara जिला माहेश्वरी महिला संगठन की तीसरी कार्यकारिणी बैठक आयोजित Bhilwara जिला माहेश्वरी महिला संगठन की तीसरी कार्यकारिणी बैठक आयोजित
Next Article Bhilwara: औज्याड़ा स्थित विद्यालय मे लगाये 300 पोधे, स्टूडेंट्स को दिलाया देखभाल करने का दिलाया संकल्प Bhilwara: औज्याड़ा स्थित विद्यालय मे लगाये 300 पोधे, स्टूडेंट्स को दिलाया देखभाल करने का दिलाया संकल्प
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000270863
Chauhtan : साढ़े तेईस हजार किसानों को 60 करोड़ कृषि आदान अनुदान स्वीकृत
राजस्थान समाचार
January 20, 2026
1000270860
Barmer : प्रथम पारी में 86 एवं द्वितीय पारी में 91 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे
राजस्थान समाचार
January 20, 2026
1000270857
Rajsamand : रेडक्रॉस सोसायटी की मुहिम के तहत आरके जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान
राजस्थान समाचार
January 20, 2026
1000270854
Jaisalmer मरु महोत्सव-2026 में मधुबंती बागची की सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन
राजस्थान समाचार
January 20, 2026
1000270825
Barmer : जिला कलक्टर ने 23 जनवरी से आयोजित होने वाले शिविरांे की तैयारियांे की समीक्षा की
राजस्थान समाचार
January 20, 2026
1000270813
Bhilwara : काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल में निर्विरोध चुनाव संपन्न
राजस्थान समाचार
January 20, 2026
1000270805
Bhilwara : आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पल्लवी लढ़ा अध्यक्ष, रंजना बिड़ला सचिव
राजस्थान समाचार
January 20, 2026
1000270800
Bhilwara : एल्फिन एग्रो स्ट्राइकर्स बनी सीए चैंपियंस लीग 2026 की विजेता, तीन रन से इतिहास रचा
राजस्थान समाचार
January 20, 2026
1000270796
Bhilwara : व्यावसायिक शिक्षा में कौशल प्रादर्श में राजेन्द्र मार्ग स्कूल ने फिर फहराया परचम
राजस्थान समाचार
January 20, 2026
1000270748
Barmer : उण्डू में मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जनाक्रोश
राजस्थान समाचार
January 20, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?