Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » Barmer : अधिकारी के सामने जमीन पर बैठे विधायक भाटी, VIDEO:कुर्सी पर बैठने का कहते रहे अफसर; MLA बोले-जब तक पानी नहीं देंगे, मैं बैठा रहूं

राजस्थानसमाचार

Barmer : अधिकारी के सामने जमीन पर बैठे विधायक भाटी, VIDEO:कुर्सी पर बैठने का कहते रहे अफसर; MLA बोले-जब तक पानी नहीं देंगे, मैं बैठा रहूं

Jagruk Times
Last updated: January 7, 2026 5:32 pm
Jagruk Times
Share
8 Min Read
1000261241
1000261241
Barmer

बाड़मेर (Barmer) में पानी की समस्या को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी अधिकारी के सामने धरने पर बैठ गए। वे बाड़मेर के जलदाय कार्यालय गए थे। यहां पहले वे कुर्सी पर बैठे।जब पानी की समस्या के समाधान को लेकर जवाब नहीं मिला तो वे कुर्सी छोड़ अधिकारी के सामने जमीन पर बैठ गए।मामला शिव विधानसभा क्षेत्र के हरसाणी गांव का है, जहां पिछले लंबे समय से पानी की समस्या है। दो दिन से कस्बे के लोग धरने पर बैठे हैं। इसे लेकर बुधवार को गांव के लोगों ने रैली निकाली और बाजार बंद किया।ग्रामीणों की समस्या को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बुधवार दोपहर बाड़मेर स्थित जलदाय कार्यालय पहुंचे। यहां एईएन परशुराम वर्मा के चेंबर में वे धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक पानी नहीं मिलेगा, मैं बैठा रहूंगा।इधर, जैसे ही विधायक कुर्सी छोड़ अधिकारियों के सामने जमीन पर बैठे तो वे बार-बार उन्हें कुर्सी पर बैठने के लिए मनाते रहे, लेकिन विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे।तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम…1. पहले कुर्सी पर बैठ अधिकारियों से बातचीत की।विधायक बाड़मेर स्थित जलदाय कार्यालय में कुर्सी पर बैठ अधिकारी से बातचीत करते हुए।विधायक बाड़मेर स्थित जलदाय कार्यालय में कुर्सी पर बैठ अधिकारी से बातचीत करते हुए।2. बातचीत के दौरान जमीन पर बैठे विधायक।विधायक बात करते-करते कुर्सी से उठ गए और जमीन पर बैठ गए।विधायक बात करते-करते कुर्सी से उठ गए और जमीन पर बैठ गए।3. अधिकारी मनाते रहे, लेकिन नहीं माने विधायक।जैसे ही विधायक नीचे बैठे अधिकारी उन्हें बार-बार कुर्सी पर बैठने के लिए बोलते रहे।जैसे ही विधायक नीचे बैठे अधिकारी उन्हें बार-बार कुर्सी पर बैठने के लिए बोलते रहे।4. विधायक जमीन पर, अधिकारी खड़े रहे।रविंद्र भाटी जब जमीन पर बैठे तो अधिकारी खड़े हो गए। वे मांग पर अड़े रहे कि उन्हें लिखित में दिया जाए कि पानी की समस्या का समाधान कब तक होगा।रविंद्र भाटी जब जमीन पर बैठे तो अधिकारी खड़े हो गए। वे मांग पर अड़े रहे कि उन्हें लिखित में दिया जाए कि पानी की समस्या का समाधान कब तक होगा।अधिकारी हाथ बंधे खड़े रहेअधिकारी अपने चेंबर में बार-बार विधायक को कुर्सी पर बैठने का आग्रह करते रहे, लेकिन वे माने नहीं। उनका कहना था एक साल से पानी की समस्या को लेकर लेटर लिख रहा हूं, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।वे बोले- लिखित में जवाब देना पड़ेगा कि पानी कब तक पहुंचेगा। जब हमारे लोग सड़कों पर आकर बैठे हैं तो यह तो हमारे लिए शर्म की बात होगी कि हमारे रहते हुए हमारे क्षेत्र के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। वो आगे क्यूं आएंगे.. आगे मैं आऊंगा। वो मेरे लोग है।एईएन ऑफिस में धरने पर बैठे शिव विधायक। उनका कहना था कि वे एक साल से पानी के लिए लेटर लिख रहे हैं, लेकिन विभाग ने जवाब तक नहीं दिया।एईएन ऑफिस में धरने पर बैठे शिव विधायक। उनका कहना था कि वे एक साल से पानी के लिए लेटर लिख रहे हैं, लेकिन विभाग ने जवाब तक नहीं दिया।अतिरिक्त मुख्य अभियंता परशुराम वर्मा और विधायक के बीच बातचीतभाटी – गांव के लोगों को पानी के लिए सड़क पर आकर बैठना पड़ रहा है। बीते एक साल से लेटर लिख रहा हूं। XEN साहब लेटर लिखते कितना समय हो गया। इस गांव में पानी की जरूरत है। पाइप लाइन नहीं बिछ रही है। गांव के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उनकी आंखों में पानी है। अगर साल भर में पानी नहीं दे पा रहे हो। मैं आज यहां पर कुर्सी छोड़कर धरने पर बैठ रहा हूं।(इसके बाद विधायक कुर्सी छोड़ एईएन के सामने जमीन पर बैठ गए।)वर्मा- आप ऐसा मत करो।भाटी- नहीं, नहीं, जब तक मेरे गांव के लोगों को पानी नहीं देंगे मैं धरने पर बैठा हूं।वर्मा- मैंने प्रस्ताव पहले भेजे थे, स्टेट लेवल का जो डिसीजन हुआ है।भाटी- मेरे गांव के लोगों को सड़क पर आकर बैठना पड़ रहा है। महिलाओं को आकर बैठना पड़ रहा है तो मैं घर पर कैसे बैठूं।वर्मा- हम तो नियमों से बंधे हुए हैं।भाटी- उनके घरों में पानी जाना चाहिए था, सालभर से लेटर लिख रहा हूं। हरसाणी और आसपास के गांवों का समाधान करके दें… तब तक मैं धरने पर बैठा हूं। पानी तो मांग रहे हैं। विधानसभा में मामला उठ जाएगा। मैं यहां पर धरने पर बैठा हूं। आप चाहे मंत्री से बात करें या स्टेट में अधिकारियों से बात करें। पानी पहुंचाना आपका काम है। गांव के लोग डॉक्यूमेंट नहीं समझते हैं।वर्मा- आपसे निवेदन कर रहे हैं।भाटी- मैं यहां पर धरने पर बैठा हूं। आप मुझे लिखित में दें कि इतने दिन में पानी पहुंचा दिया जाएगा। मैं समझ पा रहा हूं कि आपका इश्यू है। पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी तो पीएचईडी की है।वर्मा- आपके कहे अनुसार हमने प्रस्ताव आगे भेजे हैं।भाटी- गांव के लोगों को यह कहे कि चीफ साहब ने आगे प्रस्ताव भेजे हैं। मुझे तो आप समाधान बता दे दीजिए। इस दिन इन लोगों के घरों में पानी आ जाएगा। जो स्कीम में था, जितना सर्वे हुआ है। वो भी पाइप अभी तक बिछे नहीं है। मुझे तो लिखित में दे दीजिए कि यहां-यहां इतने दिन में पानी पहुंचा देंगे।एक साल से है पानी की समस्यादरअसल, हरसाणी गांव के लोग पिछले एक साल से पानी की समस्या से परेशान है। गांव की आबादी करीब 10 हजार की है। ग्रामीण जल जीवन मिशन के तहत हरसाणी गांव में पाइपलाइन काम में हुए भ्रष्टाचार, स्वीकृत लेआउट की जांच करने और पानी की आपूर्ति को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।लोगों का आरोप है कि स्वीकृत लेआउट के अनुसार पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। कई जगह पर मनमाने ढंग से रास्ता बदला गया है। नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार और संबंधित अधिकारी मिलीभगत कर सरकार के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। वहीं पीने का पानी भी पूरा नहीं मिल पा रहा है।फोटो बुधवार का है। जहां महिलाओं और ग्रामीणों की ओर से पानी की समस्या को लेकर रैली निकाली गई। इस दौरान मार्केट भी बंद रहे।फोटो बुधवार का है। जहां महिलाओं और ग्रामीणों की ओर से पानी की समस्या को लेकर रैली निकाली गई। इस दौरान मार्केट भी बंद रहे।

- Advertisement -

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

TAGGED:Barmer News in Hindihindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000261239 Jaipur : राजस्थान राज्य की साल 2025-26 की आखरी आर्मी भर्ती रैली 29 जनवरी से बीकानेर में होगी शुरु
Next Article 1000261266 Bhilwara : इकोजेन अपनाकर हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने मजबूत की लो-कार्बन पार्टनरशिप
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000294072
Bhilwara: जीतो लेडीज विंग द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
समाचार राजस्थान
February 18, 2026
1000294061
Bhilwara: जायंट्स ग्रुप के सभी सदस्यो का सामूहिक पद स्थापना व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
राजस्थान समाचार
February 17, 2026
1000294016
Jaisalmer : सेना के जवानों के बच्‍चों को मिलेगी विशेष स्‍कॉलरशिप और शैक्षणिक सहयोग
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000294013
Rajsamand: मण्डावर महाशिवरात्रि मेला सम्पन्न, भजन संध्या में उमड़े श्रदालु
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000294012
Jaisalmer: वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000294011
Rajsamand: पत्र लेखन की परम्परा एवं गौरैया संरक्षण एक पहल अभियान पर बालिका विद्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000294008
Sojat भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं दी
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000293802
Jaisalmer : सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में गहराया नगदी संकट, खाताधारक दर-बदर, प्रशासन मौन
समाचार राजस्थान
February 17, 2026
1000293212
Rajsamand: नेता धार्मिक होंगे तभी देश को ले जा सकेंगे सही रास्ते पर: देवकीनंदन ठाकुर
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
1000293209
Raniwada ब्लॉक का प्रेरणा उत्सव में दबदबा, 30 प्रतिभागियों ने बनाया जिला स्तर पर स्थान
समाचार राजस्थान
February 16, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?