
*बाड़मेर (Barmer) चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने बुधवार को गौशालाओं में गायों को हरा चारा व गुड़ खिलाकर तथा मंदिर-मठ के दर्शन कर पूजा अर्चना करके एवं चौहटन नगरपालिका में असहाय महिलाओं व पुरुषों को लूंकार व कंबल ओढ़ाकर व जनजातीय छात्रावास की स्कूली छात्राओं के बीच पहुंचकर उनके हाथ से केक काटकर सादगीपूर्वक तरीके से जन्मोत्सव दिवस मनाया। चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल बुधवार को प्रातः भाजपा कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ नंदी गौशाला बाड़मेर गादान पहुंचकर गायों को हरे चारे का ट्रक भेंट कर एवं गुड़ खिलाया। इसके बाद संच्चियाय माता मंदिर के दर्शन किए। वहां से खेतसिंह की प्याऊ पथमेड़ा गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा व गुड़ वितरित किया। इसके पश्चात विधायक मेघवाल एवं समर्थकों का काफिला तारातरा मठ पहुंच मठ के दर्शन कर साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। तारातरा मठ में ही विधायक जी के आने के इंतजार में खड़े पंचायत समिति सदस्य चंपालाल सियाग के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क पर ही आदूराम मेघवाल का भव्य स्वागत सत्कार किया। इसके बाद पन्नोणियों का तला स्थित मठ के दर्शन किए एवं यहां की गौशालाओं में गायों के बीच पहुंचकर अपने हाथों से चारा व गुड़ खिलाया। इसके पश्चात चौहटन आगौर सरपंच स्वरूपाराम मेघवाल, नरेश विराट एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत के आगे पुष्पवर्षा कर व साफा पहनाकर स्वागत किया। यहां से महावीर गौशाला चौहटन पहुंचकर गायों को हरा चारा व गुड़ वितरण किया। गौशाला उपाध्यक्ष जगदीश जैन एवं ट्रस्टियों ने विधायक मेघवाल का बहुमान कर उनके पुनीत कार्य की प्रशंसा की। इसके पश्चात डूंगरपुरी जी मठ पहुंचकर देव दर्शन किए। नगरपालिका चौहटन कैंपस में असहाय व्यक्तियों को लुंकार व कंबल ओढ़ाकर उनकी समस्याएं भी सुनी। इसके बाद राजकीय जनजाति आश्रम बालिका छात्रावास चौहटन में नवनिर्मित वाचनालय भवन का लोकार्पण भी किया। एसटी वर्ग की स्कूली छात्राओं के हाथ से केक काटकर उनकी बधाई स्वीकार की। इसके बाद पंचायत समिति चौहटन पहुंचकर रूप वाटिका का लोकार्पण किया। विरात्रा माता मंदिर पहुंचकर दर्शन कर चौहटन विधानसभा क्षेत्र की आम जनता की खुशहाली की कामना की। विधायक के जन्मदिन के इन कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, एडवोकेट रूपसिंह राठौड़, रिखबदास बोथरा, चौहटन मंडल अध्यक्ष जेठमाल सिंह, सेड़वा मंडल अध्यक्ष वगतेश विश्नोई, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पुरखाराम मांजू, चौहटन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल खांगट, भाजपा एससी महामंत्री ईश्वर नवल, एडवोकेट नवलकिशोर, संत पदमाराम भील सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
