
बाड़मेर (Barmer) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आयोजित वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा- 2024 के दौरान 67.55 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रविवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर प्रात : 11 से दोपहर 1 बजे तक शान्ति पूर्ण परीक्षा आयोजित हुई l उन्होंने बताया कि वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान 3504 में से 2367 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 1137 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे l इस परीक्षा के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम किए गए।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
