
Pindwara। कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकवादी हमले के जवाब में सेना द्वारा किए ऑपरेशन सिंदुर (Operation Sindoor) और देश की सेना के सम्मान में शहर में तिरंगा सिंदूर यात्रा का आयोजन भाजपा नगर व झाड़ोली मंडल अध्यक्ष संतोष गेहलोत और जीतू देवासी के नेतृत्व में किया गया। क्षेत्रीय विधायक समाराम गरासिया ने बताया कि सेना राष्ट्र की धरोधर है और सैनिकों की वजह से राष्ट्र की सीमाएं देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा मजबूत हुई है। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गणपत सिंह ने सेना की वीरता की प्रशंसा की ओर ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट का गौरव बताया।
तिरंगा यात्रा मे रिटायर वायु सेना वारंट ऑफिसर महेंद्र सिंह डाबी पिण्डवाड़ा, फ्लाइंग ऑफिसर जीवराज प्रजापत झाड़ोली, थल सेना से रिटायर घनश्याम सिंह आढ़ा झांकर और प्रवीण सुथार का माला पहनाकर स्वागत किया। यात्रा मंगल क्लस चौराहे से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्ग द्वारिकाधीश नगरी, रावल गली, मुख्य बाजार, आमली रोड, राजपूत वास, मस्जिद गली, सुथार वास,पुरोहित, पुरानी तहसील रोड से होते हुए पुनः मंगल क्लस चौराहे पर सम्पन्न हुई।
लोगों ने जगह जगह फूलो से स्वागत किया, मस्जिद के बाहर सोकीन खोखर सहित दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जलपान की व्यवस्था की। इस विशाल तिरंगा यात्रा मे विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, बजरग दल, दुर्गा वाहिनी, विद्या भारती, वनवासी कल्याण, बीएमएस, महिला मोर्चा, नगर और झाड़ोली मण्डल के समस्त पदाधिकारी और कार्य करता व स्कूल की छात्र छात्राये मौजूद रहे। इस रैली मे पुलिस प्रशासन ने भी सहयोग किया।
रिपोर्ट – विक्रम राजपुरोहित