Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Barmer: विशेष सफाई अभियान से बदली कलेक्ट्रेट परिसर की तस्वीर

समाचारबाड़मेरराजस्थान

Barmer: विशेष सफाई अभियान से बदली कलेक्ट्रेट परिसर की तस्वीर

Jagruk Times
Last updated: June 28, 2025 8:00 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
Barmer: विशेष सफाई अभियान से बदली कलेक्ट्रेट परिसर की तस्वीर
navo barmer abhiyan

Barmer। जिला मुख्यालय पर स्वच्छता और सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए नवो बाड़मेर अभियान के तहत शनिवार (28 जून, 2025) को कलेक्ट्रेट परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों,कर्मचारियों एवं पुलिस के जवानों ने श्रमदान करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर की तस्वीर बदल दी। जिला कलेक्टर टीना डाबी के निर्देशानुसार शनिवार सुबह 6 बजे से अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत और यूआईटी सचिव श्रवण सिंह राजावत के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान में विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के जवानों एवं नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -

इस दौरान न केवल परिसर की सफाई की गई, बल्कि नालों की गंदगी को भी साफ किया गया l इस अभियान में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसा राम बोस, उपखंड अधिकारी वीरमाराम, तहसीलदार हुकमीचंद, कोषाधिकारी जसराज चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण सिंह महेचा, भगवान बारूपाल, संस्थापन अधिकारी हस्तीमल राठौड़, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी टील सिंह और प्रीतम सिंह शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी और पुलिस के जवान भी इस अभियान में शामिल हुए, जिन्होंने मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अभियान की खास बात यह थी कि इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य किया l अधिकारियों और कर्मचारियों ने न केवल सफाई कार्य में हिस्सा लिया, बल्कि अपने कार्य के माध्यम से अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान के जरिए आमजन को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि बाड़मेर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी विभागों और नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे आमजन का आंदोलन बनाने के दृष्टिकोण के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित यह सफाई अभियान एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो अन्य सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी तरह की पहल को प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखें और कचरे का उचित निपटान करें।

सफाई अभियान की गतिविधियां सफाई अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न हिस्सों में गहन सफाई कार्य किया गया। परिसर में फैली गंदगी, कचरा और अनावश्यक सामग्री को हटाया गया। विशेष रूप से, परिसर के नालों की सफाई भी की गई l क्योंकि बरसात के मौसम में नालों में जमा गंदगी कई बार जल भराव का कारण बन जाती है। नालों की सफाई के लिए उपकरणों का उपयोग करते हुए यह सुनिश्चित किया कि पानी का प्रवाह सुचारू हो। कलेक्ट्रेट परिसर में बिखरे कचरे को एकत्रित कर ट्रैक्टर से बाहर भेजा गया। इस दौरान बगीचों और खुली जगहों को भी साफ किया गया,ताकि परिसर का सौंदर्य बढ़ाया जा सके।अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सफाई कार्य व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से हो, ताकि परिसर का हर कोना स्वच्छ और सुंदर दिखे।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश यह सफाई अभियान केवल कलेक्ट्रेट परिसर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य समाज के अन्य वर्गों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना था। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत के मुताबिक स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है और यदि सभी लोग अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में योगदान दें,तो बाड़मेर शहर को एक मॉडल सिटी के रूप में स्थापित करना संभव है। यूआईटी सचिव श्रवण सिंह राजावत के अनुसार नवो बाड़मेर अभियान के तहत नालों और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं,ताकि बरसात के मौसम में जल भराव की समस्या से बचा जा सके।

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

TAGGED:hindi newsNavo Barmer Campaignnews in hindirajasthan news in hindiRajendra Singh ChandawatTina Dabi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Sojat: बगड़ी नगर ग्राम पंचायत में अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर आयोजित Sojat: बगड़ी नगर ग्राम पंचायत में अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर आयोजित
Next Article Air India Plane Crash: Black Box से अहम डेटा रिकवर, जांच में बड़ी प्रगति Air India Plane Crash: Black Box से अहम डेटा रिकवर, जांच में बड़ी प्रगति
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

Sanderao से परशुराम महादेव दर्शनार्थ पैदल यात्रा गाजों बाजों के साथ हुआ रवाना
Sanderao से परशुराम महादेव दर्शनार्थ पैदल यात्रा गाजों बाजों के साथ हुआ रवाना
समाचार राजस्थान
July 20, 2025
Rajsamand: सावन के पवित्र माह में निकाली गई 36 वीं कावड़ यात्रा
Rajsamand: सावन के पवित्र माह में निकाली गई 36 वीं कावड़ यात्रा
समाचार Short News राजस्थान
July 20, 2025
Pali में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई मकान और दीवारें गिरीं
Pali में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई मकान और दीवारें गिरीं
समाचार पाली राजस्थान
July 20, 2025
राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पाली की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण और रजत पदक जीतकर किया जिले का नाम रोशन
राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पाली की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण और रजत पदक जीतकर किया जिले का नाम रोशन
पाली राजस्थान समाचार
July 20, 2025
Saiyaara Film Review: क्या यह नई पीढ़ी की 'आशिकी' बन पाएगी?
Saiyaara Film Review: क्या यह नई पीढ़ी की ‘आशिकी’ बन पाएगी?
मनोरंजन समाचार
July 18, 2025
भीलवाड़ा में RKRC माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव
भीलवाड़ा में RKRC माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताएं की आयोजित
समाचार राजस्थान
July 18, 2025
Rajsamand: पसुन्द में सांसद ने किया 4 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण
Rajsamand: पसुन्द में सांसद ने किया 4 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण
समाचार राजस्थान
July 18, 2025
Barmer: जिला स्तरीय जन सुनवाई में संभागीय आयुक्त ने सुनी समस्याएं, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Barmer: जिला स्तरीय जन सुनवाई में संभागीय आयुक्त ने सुनी समस्याएं, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बाड़मेर राजस्थान समाचार
July 18, 2025
Barmer: हरियालो राजस्थान के तहत छात्र-छात्राओं को पौधे वितिरत
Barmer: हरियालो राजस्थान के तहत छात्र-छात्राओं को पौधे वितिरत
समाचार बाड़मेर राजस्थान
July 18, 2025
Pali की दुर्गा कॉलोनी और आजाद नगर जलजमाव की चपेट में
Pali की दुर्गा कॉलोनी और आजाद नगर जलजमाव की चपेट में, जीना हुआ नरक समान, सौंपा ज्ञापन
समाचार पाली राजस्थान
July 18, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?