Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » सुरों के बादशाह Mohammed Rafi को सुरीली श्रद्धांजलि से बनी संगीत संध्या यादगार

समाचारमनोरंजनमुंबई

सुरों के बादशाह Mohammed Rafi को सुरीली श्रद्धांजलि से बनी संगीत संध्या यादगार

Jagruk Times
Last updated: August 8, 2024 8:01 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
सुरों के बादशाह Mohammed Rafi को सुरीली श्रद्धांजलि से बनी संगीत संध्या यादगार
WhatsApp Image 2024 08 08 at 5

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी करिश्माई आवाज़ के ज़रिये बरसों तक राज करने वाले सुरों के बेताज बादशाह मोहम्मद रफी ( Mohammed Rafi ) की 44वीं पुण्यतिथि पर आयोजित संगीत संध्या उनके मशहूर गीतों के जरिये दी गई सुरीली श्रद्धांजलि की बदौलत सभी संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। इस शानदार सुरीली महफ़िल का आयोजन मोहम्मद रफी फैन क्लब द्वारा उल्हासनगर के टाउन हॉल में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और रफी साहब के प्रशंसक मौजूद रहे।

- Advertisement -

इस रफी फैन क्लब की स्थापना 25 साल पहले उनके प्रमुख प्रशंसक डॉ. प्रभु आहूजा, उनकी पत्नी डॉ. आशा आहूजा, भाई महेश आहूजा के साथ उनके कुछ घनिष्ठ मित्रों स्व. अनूप मदनानी, स्व. दीपक गजरिया, स्व. लालचंद, स्व. श्री वासवानी, प्रीतम मेघानी और प्रोफेसर अजातशत्रु यादव द्वारा की गई थी। तब से प्रति वर्ष यहाँ पर मोहम्मद रफी की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर स्थानीय और आस-पास के क्षेत्रों के कलाकार उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक, शिवनेरी अस्पताल उल्हासनगर के निदेशक और रफ़ी फैंस क्लब के संस्थापक डॉ. प्रभु आहूजा ने बताया कि सभी गायक और वादक श्रद्धांजलि कार्यक्रम से पहले क्लब के छोटे हॉल में अभ्यास करते हैं। गानों में उर्दू लफ़्ज़ों का उच्चारण सही करने के बाद ही कोई भी मंच पर गा सकता है और इसे सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी वे स्वयं लेते हैं, क्योंकि वे स्वयं भी सिंधी माध्यम से शिक्षित हैं, जो उर्दू से मिलती- जुलती भाषा है। इस क्लब का उद्देश्य अमर गायक मोहम्मद रफी की विरासत को नई पीढ़ी को पहुॅंचाना है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि इसमें हम न सिर्फ रफी साहब के लोकप्रिय गीतों को, बल्कि उनके कई दुर्लभ और भूले बिसरे फिल्मी और गैर फिल्मी गीतों को भी प्रस्तुत करते हैं। साथ ही हमारे कार्यक्रम का कोई टिकट नहीं रखा जाता है, जिससे समाज के हर वर्ग के संगीतप्रेमी इसका आनंद उठा सकते हैं। इसीलिए पूरे शहर से बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी इस कार्यक्रम में एकत्र होते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल रफी फैन क्लब का रजत जयंती वर्ष है और यह इनका 54वाॅं कार्यक्रम था।

बता दे कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें उल्हासनगर म्युनिसिपल काॅर्पोरेशन के पार्षद भरत गंगात्रे भी मौजूद थे। इसके पश्चात स्थानीय गायकों ने रफी साहब के सुपरहिट सदाबहार गानों को बड़ी खूबसूरती से पेश करके समां बांध दिया। इस कार्यक्रम का बेहतरीन सूत्र संचालन प्रसिद्ध मंच संचालिका डॉ. सरस्वती अय्यर द्वारा किया गया, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर के गायकों, संगीत निर्देशकों, गीतकारों, कलाकारों के कई रोचक किस्से सुनाये और सिने संगीत में उनके योगदान की चर्चा भी की।

संयोगवश 4 अगस्त को महान गायक किशोर कुमार की जयंती भी रहती है, इसलिए विभिन्न कलाकारों ने रफी साहब के साथ-साथ किशोर कुमार की विरासत और संगीत को भी याद करते हुए उनके गाये मशहूर गीतों को प्रस्तुत किया। उपस्थित दर्शकों ने पूरे कार्यक्रम को बेहद सराहा और सुमधुर गीतों का भरपूर आनंद लिया।

TAGGED:bollywood news in hindiEntertainment news in hindihindi newsMohammed Rafi News in HindiMumbai news in hindinews in hindiSinger Mohammed Rafi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article CM Arvind Kejriwal 20 अगस्त तक बढ़ी CM Arvind Kejriwal की न्यायिक हिरासत
Next Article महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी और ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा रामायण के नारी पात्रों के अभिनय का अनूठा आयोजन महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी और ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच द्वारा रामायण के नारी पात्रों के अभिनय का अनूठा आयोजन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

Sojat Road बस स्टैंड पर बना नया टेंट प्रतीक्षालय, यात्रियों को गर्मी से राहत
Sojat Road बस स्टैंड पर बना नया टेंट प्रतीक्षालय, यात्रियों को गर्मी से राहत
समाचार Short News राजस्थान
May 21, 2025
Sojat Road में 24 मई को भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा ने की ये अपील
Sojat Road में 24 मई को भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा ने की ये अपील
समाचार राजस्थान
May 21, 2025
रेगिस्तान में बंजर भूमि पर उगने वाला आक है अब आमदनी का जरिया- Ruma Devi
रेगिस्तान में बंजर भूमि पर उगने वाला आक है अब आमदनी का जरिया- Ruma Devi
समाचार जालौर बाड़मेर राजस्थान
May 21, 2025
Bhinmal में दृष्टिबाधित खेल कूद प्रतियोगिता का समापन
Bhinmal में दृष्टिबाधित खेल कूद प्रतियोगिता का समापन
समाचार राजस्थान
May 21, 2025
रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने मलेशिया में LIMA 2025 के उद्घाटन समारोह में लिया भाग
रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने मलेशिया में LIMA 2025 के उद्घाटन समारोह में लिया भाग
समाचार Short News अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय
May 21, 2025
एक्ट्रेस Sezal Sharma ने कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर बिखेरा शाही जलवा
एक्ट्रेस Sezal Sharma ने कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर बिखेरा शाही जलवा
समाचार मनोरंजन
May 21, 2025
Boman Irani ने 78वें Cannes Film Festival में यादगार शुरुआत की
Boman Irani ने 78वें Cannes Film Festival में यादगार शुरुआत की
समाचार मनोरंजन
May 21, 2025
janhvi kapoor
Cannes Film Festival में Janhvi Kapoor ने किया Debut , तस्वीरें हुई वायरल
मनोरंजन समाचार
May 21, 2025
भव्य तिरंगा यात्रा
Jaisalmer में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
राजस्थान समाचार
May 20, 2025
ruchi
Ruchi Gujjar ने Cannes Red Carpet 2025 पर पहना PM मोदी का हार
मनोरंजन राष्ट्रीय समाचार
May 20, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?