
जैसलमेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ एस के दुबे के नेतृत्व में नंदिनी जोशी सीए का उनके घर जाकर स्वागत किया गया। महासभा के कोषाध्यक्ष प्रमोद जगाणी ने बताया कि ब्राह्मण महासभा समय-समय पर ब्राह्मण प्रतिभाओं के हौसला अफजाई हेतु सदैव स्वागत सम्मान करते हैं, इसी कड़ी में नंदिनी जोशी सी ए का परंपरागत रूप से माला पहनाकर शाल ओढाकर साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर नंदिनी के दादा,दादी जो कि इस सफलता के प्रेरणा श्रोत है का भी स्वागत किया ,ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ एस के दुबे,प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश छंगाणी, सचिव आर सी व्यास, वरिष्ठ सदस्य ओम बिस्सा, हरीश छंगाणी, अरविंद छंगाणी, सुरेश चुरा, जोशी परिवार के सदस्य एवं कई ब्राह्मण जन उपस्थित थे।
नंदिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा शिक्षा विद रमेश जोशी एवं अपनी दादी शांति देवी को दिया।ज्ञातव्य है कि नंदिनी ने अपने पहले प्रयास में ही देश की कठिनतम परीक्षा सी ए उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की तथा अपने परिवार के साथ साथ सर्व ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित किया है।
रिपोर्ट कपिल डांगरा