Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Pali रेडक्रॉस को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित, दो नवनिर्मित वार्डों का लोकार्पण

समाचारपालीराजस्थान

Pali रेडक्रॉस को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित, दो नवनिर्मित वार्डों का लोकार्पण

Jagruk Times
Last updated: July 4, 2025 6:59 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
पाली रेडक्रॉस को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित, दो नवनिर्मित वार्डों का लोकार्पण
Red Cross

Pali। रेडक्रॉस राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिड़ला ने पाली रेडक्रॉस शाखा को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ जिला शाखा घोषित किया है। उन्होंने यह घोषणा पाली के बांगड़ अस्पताल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में की, जहां रेडक्रॉस द्वारा दो नवनिर्मित वार्डों का लोकार्पण किया गया और नयारा एनर्जी के सहयोग से टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।

- Advertisement -

राजेश बिड़ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रेडक्रॉस ने भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में पाली शाखा ने शानदार कार्य करते हुए राज्यभर में मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि कोटा और जयपुर जैसी बड़ी जगहों की तुलना में पाली की शाखा कहीं आगे है। पाली में अधिकतर वार्ड स्वयं रेडक्रॉस पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा बनवाए गए हैं, जो उनकी सेवा भावना को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने भाई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पाली शाखा के इन कार्यों से अवगत करवा चुके हैं और यदि पाली के लोग चाहें, तो वे उन्हें लेकर पाली जरूर आएंगे।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सभापति जगदीश गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और पाली शाखा के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। सचिव जिनेंद्र जैन ने बताया कि नयारा एनर्जी के सहयोग से टीबी मुक्त पाली अभियान के तहत विशेष कार्य चलाया जा रहा है। महिला अध्यक्ष नूतन बाला ने बताया कि सदस्यों ने भी स्वेच्छा से 5100 रुपये का सहयोग देकर अभियान में भागीदारी निभाई है।

पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने रेडक्रॉस के कोरोना काल में किए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पाली की रेडक्रॉस टीम सेवाभाव में अग्रणी रही है। यहां रक्तदान, अन्न, दवा और हर प्रकार की सहायता बिना किसी बाधा के दी जाती है।

पूर्व सांसद पुष्प जैन ने भी रेडक्रॉस टीम की सेवाओं की प्रशंसा की और बताया कि जब कोरोना काल में परिवारजन भी डरते थे, तब यह टीम मैदान में डटी रही। उन्होंने पाली में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के लिए जयपुर जाकर फाइल स्वीकृति दिलाने का आश्वासन भी दिया।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य दिलीप सिंह चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार में रेडक्रॉस की भूमिका अहम रही है। उन्होंने बताया कि कैंसर अस्पताल के लिए फाइल भेज दी गई है और स्वीकृति मिलते ही जांच व इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में जिन दो वार्डों का उद्घाटन हुआ उनमें पहला बर्न वार्ड प्रकाश देवी, धर्मपत्नी स्व. केवल चंद बंब (जैन) परिवार द्वारा और दूसरा बच्चा वार्ड स्व. रमेश गोयल की स्मृति में बस्तीमल छोटमल गोयल परिवार द्वारा बनवाया गया है।

नयारा एनर्जी की ओर से नि:क्षय मित्र योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 200 पोषण किट टीबी मरीजों को वितरित की गईं। इस दौरान नयारा एनर्जी से पंकज बोबटे और स्वाति कोहलकर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बांगड़ अस्पताल के अधीक्षक कैलाश परिहार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी, पूर्व अधीक्षक हजारीमल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर महावीर सुराणा, अमरचंद शर्मा, जेपी उदावत, राजेश बलाई, ओमप्रकाश भंडारी, अनिल गुप्ता, अजय मेहता, धर्मेंद्र कोठारी, विमल मुंदड़ा, नवनीत लड्डा, अशोक पवार, अरुण दायमा, शांतिलाल जैन, हीरालाल, भरत देसरला, गोविंद मूलचंदानी, दिनेश पवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पाली रेडक्रॉस के इन प्रयासों ने यह सिद्ध किया है कि जनसहयोग और सेवा की भावना से कोई भी सामाजिक उद्देश्य साकार किया जा सकता है।

रिपोर्ट – रविन्द्र सोनी

TAGGED:hindi newsnews in hindiPali NewsPali Red Crossrajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Pali: अरटिया गांव के ग्रामीणों ने उठाई कीचड़ की समस्या, SDM ने दिए तुरंत समाधान के निर्देश Pali: अरटिया गांव के ग्रामीणों ने उठाई कीचड़ की समस्या, SDM ने दिए तुरंत समाधान के निर्देश
Next Article Jaisalmer शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सूचकांको में सुधार के लिए करें सार्थक प्रयास- डॉ पालीवाल Jaisalmer शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सूचकांको में सुधार के लिए करें सार्थक प्रयास- डॉ पालीवाल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000291459
Barmer : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291455
Jaisalmer : ईट राईट इंडिया अभियान अंतर्गत मोटे अनाज श्री अन्न के व्यापक प्रचार के संबंध में जिला मुख्यालय पर जन जागरूकता रैली आयोजित
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291446
Barmer : वेलेंटाइन डे पर सोमेश्वर शर्मा ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291443
Bhilwara: श्री महेश शिक्षा सदन में माइंड एंड सोल एक्सपो 2026 साइंस एग्ज़ीबिशन एवं महाशिवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291436
Bhilwara: स्व. शिवचरण माथुर का जीवन संघर्ष, सेवा और सिद्धांतों की मिसाल है: शिवराम जीपी खटीक
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291431
Rajsamand : 7,280 करोड़ की REPM योजना के अंतर्गत राजसमंद में रेयर अर्थ मैग्नेट्स निर्माण इकाई की दिशा में ठोस पहल
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291422 1
Bhilwara : सेवा और संवेदना की मिसाल, ट्रांसपोर्ट नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच व दवा वितरण
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291413
Rajsamand : केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को कॉफी-टेबल बुक भेंट
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291410 1
Rajsamand : मेहन्दूरिया द्वारा आयोजित सातवाँ रक्तदान शिविर मे हुआ 803 युनिट रक्तदान
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
1000291402 1
Rajsamand: केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे कुंभलगढ़
समाचार राजस्थान
February 14, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?