Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Bhinmaal: बुजुर्ग से लूट व मारपीट कर हत्या का मामला सुलझा

समाचारराजस्थान

Bhinmaal: बुजुर्ग से लूट व मारपीट कर हत्या का मामला सुलझा

Jagruk Times
Last updated: January 3, 2026 3:44 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
1000258549
1000258549
Bhinmaal

भीनमाल (Bhinmaal) निकटवर्ती कोडिटा गांव के ओरण क्षेत्र में एक बुजुर्ग के साथ लूट व मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में भीनमाल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका सहयोगी अभी फरार है। इस घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिसदिनांक 09 दिसंबर 2025 को दोपहर के समय सूचना प्राप्त हुई कि सरहद कोडिटा के ओरण क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसके कानों की सोने की मुरकियां तथा हाथों के चांदी के कड़े लूट लिए गए हैं और उसे उसकी ही पगड़ी से हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया गया है।सूचना मिलते ही उप अधीक्षक शंकरलाल मसुरीया एवं थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित मय पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र में तत्काल नाकाबंदी करवाई गई तथा घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू की गई।*वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण*घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। अधिकारियों ने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश देते हुए ठोस कार्रवाई के आदेश दिए।इसके बाद उप अधीक्षक शंकरलाल मसुरीया एवं थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में विभिन्न स्तर की पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल का एफएसएल एवं एमओबी टीमों से निरीक्षण करवाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।*बेटे की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला*प्रार्थी ओबाराम पुत्र रामाराम देवासी निवासी कोडिटा ने पुलिस थाना भीनमाल में लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि दिनांक 09 दिसंबर 2025 को उसके पिता रामाराम (उम्र 73 वर्ष) रोज की तरह बकरियां चराने के लिए सरहद कोडिटा के ओरण क्षेत्र में गए थे।दोपहर के समय घटना की जानकारी मिलने पर वह ओरण पहुंचा, जहां उसके पिता गंभीर हालत में मिले। उनके दोनों कानों की सोने की मुरकियां तथा हाथों में पहने चांदी के कड़े गायब थे। अज्ञात बदमाशों ने उन्हें उनकी ही पगड़ी से हाथ-पैर बांध रखा था। उनका मोबाइल व पर्स भी नहीं मिला। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।*तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस*गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों में लगातार दबिश दी गई। तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डाटा विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए।इसी क्रम में संदिग्ध आरोपी मानाराम उर्फ मोनिया को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी के साथ ग्राम कोडिटा पहुंचा था। सुनसान गौचर भूमि में बकरियां चरा रहे बुजुर्ग को पहले बातों में उलझाया और फिर पत्थर से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग की ही पगड़ी से हाथ-पैर बांधकर उसके कानों की दोनों सोने की मुरकियां तथा हाथों के दोनों चांदी के कड़े लूटकर मौके से फरार हो गया।आरोपी गिरफ्तार, सहयोगी फरारआरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद मानाराम उर्फ मोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल उसका सहयोगी आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपी से गहन अनुसंधान जारी है।*आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड*गिरफ्तार आरोपी मानाराम उर्फ मोनिया पुत्र अजाराम बागरी निवासी धानसा, थाना रामसीन, जिला जालोर के विरुद्ध पूर्व में जयपुर, उदयपुर एवं रामसीन में धोखाधड़ी व मारपीट के कुल तीन प्रकरण दर्ज हैं।*इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका*इस कार्रवाई में भीनमाल, रामसीन, बागोड़ा व रानीवाड़ा थानों सहित जिला पुलिस की बड़ी टीम शामिल रही, जिनमें— अरविंद कुमार थानाधिकारी रामसीन, बलदेवाराम थानाधिकारी बागोड़ा, गनी मोहम्मद उप निरीक्षक, रमेश कुमार सहायक उप निरीक्षक, अमरसिंह सहायक उप निरीक्षक, लाभुराम हेड कांस्टेबल, गोपालसिंह हेड कांस्टेबल, बाबुलाल हेड कांस्टेबल, भरत कुमार कांस्टेबल, रतनाराम कांस्टेबल, मदनलाल कांस्टेबल, रामलाल कांस्टेबल, राकेश कुमार कांस्टेबल, दिनेश कुमार कांस्टेबल, भैराराम कांस्टेबल, राजेन्द्र कुमार कांस्टेबल, सुरेश कुमार कांस्टेबल, मायंगाराम कांस्टेबल, श्रवण कुमार कांस्टेबल, दिनेश कुमार कांस्टेबल, भजनलाल कांस्टेबल, दीपाराम कांस्टेबल, दिनेश कुमार कांस्टेबल, रमेश कुमार चालक कांस्टेबल, मोहनलाल चालक कांस्टेबल, जयंतिलाल कांस्टेबल, सुरेन्द्र कासनिया कांस्टेबल, भेराराम कांस्टेबल, कृष्ण कुमार कांस्टेबल, जोगाराम कांस्टेबल, राकेश कुमार चालक कांस्टेबल, गोपी लाल कांस्टेबल, मनोहरलाल चालक कांस्टेबल, किशनलाल हेड कांस्टेबल तथा त्रिलोकसिंह कांस्टेबल (एसपीओ जालोर) शामिल रहे।

- Advertisement -

रिपोर्ट – परबत सिंह राव

TAGGED:hindi newsnews in hindirajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 1000258544 Barmer : समग्र ग्रामीण विकास एवं महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु शयोर सुजलॉन फाउंडेशन का साझा प्रयास
Next Article 1000258599 Rajasathan : प्रदेश अध्यक्ष भैराराम माजू ने किया विभिन्न पदों पर शिक्षक पदाधिकारियों का मनोनयन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000273084
जब कहानी बने सबसे बड़ी ताक़त: ASSI का Poster लेखन को करता है सम्मानित
मनोरंजन समाचार
January 23, 2026
1000273075
बेजॉय नांबियार की ‘तू या मैं’ लेकर आ रही है रोमांस, थ्रिल और ज़िंदगी-मौत की जंग Trailer हुआ रिलीज़
समाचार मनोरंजन
January 23, 2026
1000273067
Rajsamand : बारला चौड़ा तालाब में अवैध मत्स्याखेट पर सख्त कार्रवाई
राजस्थान समाचार
January 23, 2026
1000272575
Maalwada मंडल में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर दौलपुरा में बैनर का विमोचन ,डाडोकी व कोटड़ा में  बैठक संपन्न
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272512
Barmer : जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया शिशुपाल गृह का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए सुधार के निर्देश
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272506
Rajsamand : खमनोर में मेवाड़ राजपूत महासभा का उदयप्रताप प्रीमियम लीग सीजन 4 क्रिकेट महासंग्राम 2026 का आगाज
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272420
Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक, रामपुरा आगुचा की सखी उड़ान समिति की 3200 महिलाओं ने मनाया 7वां वार्षिकोत्सव
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272415
Bhilwara : अनुपमा मंत्री अध्यक्ष, मधु हिंगड़ सचिव, मधु बहेड़िया कोषाध्यक्ष, मीता अटल संगठन मंत्री निर्विरोध हुए निर्वाचित
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272404
Barmer : ब्राह्मण महासभा युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट राहुल शर्मा का अभिनंदन किया
राजस्थान समाचार
January 22, 2026
1000272401
Barmer : चौहटन विधायक मेघवाल ने किया बाड़मेर गौरव सम्मान समारोह-2026 के पोस्टर का विमोचन
बाड़मेर राजस्थान
January 22, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?