उदयपुर (ईएमएस)। कानोड़ क्षेत्र की एक युवती ने अपने रिश्तेदारों पर रेप, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है। यह मामला कानोड़ थाने में दर्ज कराया गया है। पीडि़ता ने यह आरोप लगाया कि वर्ष 2008 से लेकर 2012 के बीच उसके रिश्तेदारों ने 15 दिनों उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता ने यह आरोप भी लगाया है कि उसने अपने घर वालों को इस बारे में जानकारी देनी चाही थी, लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने पीडि़ता को मानसिक और शारीरिक यातनाएं भी दी हैं।
उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी नशे में उसके घर घुसकर परिजनों के साथ मारपीट करते रहे और उसे भी शारीरिक यातनाएं देते रहे। पीडि़ता ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपी उसके घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। उसने यह बताया कि मेरी मां ने आरोपियों का विरोध किया, लेकिन मारपीट के डर से वह पुलिस थाने में इसकी शिकायत अबतक दर्ज नहीं करा पाए। कानोड़ थाने के अधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल ने कहा कि पीडि़ता और आरोपी के बीच मामला दर्ज करवाने से एक दिन पूर्व कहासुनी हो गई थी। उन्होंने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद पेश किया। एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Leave a comment