जसवंतपुरा।पंचायत
समिति की नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती विमला चौहान ने शनिवार को पंचायत
समिति में शुभ मुहूर्त में विधिवत प्रधान का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान
रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने श्रीफल भेंट कर प्रधान का स्वागत किया।
वही विकास अधिकारी सुनीता परिहार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर
पर पंचायत समिति जसवंतपुरा भाजपा के सभी नवनिर्वाचित सदस्य, भाजपा
प्रत्याशी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दौलत सिंह कलापुरा, उपाध्यक्ष मानाराम
चौधरी, उपाध्यक्ष जसवंत प्रजापत, उपाध्यक्ष फूलचन्द खंडेलवाल, सवाई सिंह
वाड़ा, भँवर सिंह जीतपुरा, देवेन्द्र सिंह जाविया, राजूसिंह राजपुरा,
रामसिंह धरुपडा, विजय प्रजापत, परखाराम मास्टर, विक्रम सिंह उचमत, भोपसिंह
देवड़ा जीतपुरा, संतोष पुरोहित, देवीसिंह पादर, वजींग भाई पुरोहित गौलाणा,
वीराराम मेघवाल गौलाणा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे
थे।
Leave a comment