मुंबई(ईएमएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। मुंबई के कुर्ला क्षेत्र स्थित एक ब्रिज पर एक हमलावर ने रास्ते से जा रहे एक शख्स पर हमला बोल दिया। इस दौरान तमाम लोग ब्रिज पर मौजूद थे। हालांकि, हमलावर के हाथ में चाकू देख, सभी पीछे हट गए। इस खतरनाक घटना के फुटेज कैमरे में कैद हो गए।
फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर बुरे तरीके एक शख्स के पीछे पड़ गया। हालांकि, शख्स हमलावर के इस हमले से खुद को बचाने में कामयाब रहता है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमलावर द्वारा पैसे लुटने के प्रयास से हमला नहीं किया गया था। यह केवल गंभीर चोट या मौत के घाट उतारने के इरादे से किया गया हमला था।'
Leave a comment