
एक्टर प्रतिक बब्बर (Prateek Babbar) इन दिनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। उन्होंने प्यार के महीने में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ शादी रचा ली है। यह कपल ने इंटिमेट फंक्शन रखा था, जहां उन्होंने परिवार और ख़ास दोस्तों के बीच शादी रचाई। लेकिन एक तरफ लोग शादी के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग करने का सोचतें हैं। वही प्रतीक बब्बर ने अपनी दिवंगत माँ के घर में शादी रचाई है। जिसका खुलासा एक्टर ने अब कर दिया है। क्या है इसके पीछे की वजह चलिए जानतें हैं।
एक्टर ने बताई इसके पीछे की वजह
एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने इस बारे में बात करते कहा – हम एक घर की शादी करना चाहते थे, जहां मै अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर सकूं और माँ के घर से बेहतर और क्या ही हो सकता है। इस दौरान एक्टर काफी इमोशनल हो गए थे। इसके आगे एक्टर कहतें हैं – उस घर में शादी करना मेरी मां के आत्मा को सम्मान देने जैसा था। इसे मैंने सबसे अच्छा तरीका समझा।
4 साल बाद ही प्रतिक बब्बर और सान्या सागर ने लिया था तलाक
आपको बता दें ,प्रतिक बब्बर की ये दूसरी शादी है। इसे पहले प्रतिक ने साल 2019 में सान्या सागर संग शादी रचाई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता वक़्त की कसौटी पर खड़ा नहीं उतरा और साल 2020 में दोनों की मंजिल अलग हो गई। वही प्रिया और प्रतिक एक-दूसरे को 4 साल तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों सेलेब्स की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी हुई है। प्रतिक मशहूर एक्ट्रेस रही स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे हैं।