
बॉलीवुड एक्टर मलाइका और अर्जुन कभी एक टाइम पर बी टाउन के पावर कपल हुआ करते थें। जो हमेशा से ही अपने रिश्तों को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहतें थे। लेकिन ये कपल की राहें साल 2024 की शुरूआती महीनों में अलग हो गई। इस कपल के ब्रेकअप ने लाखों फैंस के दिलों को तोड़ दिया था। दोनों ने काफी लंबे समय तक अपनी डेटिंग की खबरें मीडिया से छुपा कर रखीं थीं, लेकिन कहते है ना प्यार छुपाने से नहीं छुपता तो बस ऐसा ही कुछ इनके भी रिश्ते में हुआ था।
ब्रेकअप के बाद एक साथ हुए स्पॉट
मुंबई में बीती रात मलाइका और अर्जुन अपने दोस्त की सगाई अटेंड करने पहुंचें जिस वजह से सोशल मीडिया पर सेलेब्स के वीडियो ने जमकर सुर्खियां बटोरीं हैं। दोस्त की सगाई के लिए मलाइका ने बेहद खूबसूरत रेड कलर की साड़ी को चुना था, जिसमे एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रहीं थी। साड़ी के साथ मलाइका ने ग्रीन कलर की ज्लैवरी को कैरी किया था। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक लाइट मेकअप के साथ पूरा किया। इस पार्टी के दौरान मलाइका ने पैपराजी को भी पोज दिया। एक तरफ मलाइका ने जहां महफ़िल लूट ली वही ब्लैक ब्लेजर में अर्जुन कपूर ने फैंस के दिलों को धड़का दिया एक्टर के गॉगल्स ने उनके लुक में चार चाँद लगा दिया। इस पार्टी के दौरान मलाइका और अर्जुन ने एक दूजे को इग्नोर करते नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ साथ ही फैंस जमकर कमेंट करते नजर आए।
दिवाली में अर्जुन ने बताया था खुद को सिंगल
एक्टर अर्जुन कपूर ने साल 2024 में सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अपने रिलेशनशिप स्टेटस की जानकारी दी थी। एक्टर ने मीडिया के सामने कहा था कि वो सिंगल हैं। वही मलाइका सोशल मीडिया पर कई सारे स्टोरी शेयर कर अपनी दिल की बातें बयां करती रहतीं हैं।
रिपोर्ट-वर्षा मिश्रा