
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस के लिए गुड न्यूज़ सामने आ गयी है। एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा (Kannappa) की रिलीज डेट कुछ दिनों के लिए टाल दी गयी थी। यह फिल्म को पहले 23 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। जिसके बाद कई कारणों की वजह से यह फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो पाई। वही अब मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट की जानकारी शेयर कर दी है।
जून के इस तारिक को होगी फिल्म रिलीज
एक्टर अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शंकर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के अलावा विष्णु मंचू, मोहनलाल और प्रभास जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड में जलवे बिखेरने के बाद अक्षय कुमार तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। यह फिल्म अब 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बीते दिन मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था जहाँ उन्होंने इस बात की जानकारी फैंस को दी थी।
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
पोस्टर में एक्टर अक्षय कुमार महादेव के किरदार में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, कन्नप्पा एक शिव भक्त की कहानी है, जो पहले नास्तिक था। फिर एक दिन वह भगवान शिव का भक्त बन जाता है। वह अपनी भक्ति में इतना लीन हो जाता है कि वह अपनी आंखें तक फोड़ देता है। फिल्म में कन्नप्पा का किरदार विष्णु मंचू निभा रहे हैं। फिल्म ओएमजी 2 के बाद एक्टर अक्षय कुमार इस बार महादेव के किरदार में नजर आएंगे।