
शुक्रवार की सुबह बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार( Manoj Kumar) का निधन हो गया। एक्टर ने आज ही सुबह मुंबई के अस्पताल कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी में अपनी अंतिम सांस ली है। एक्टर ने तीन दशकों से भी ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। लोगों से हमेशा ही एक्टर को बेशुमार प्यार मिला है। इतना ही नहीं एक्टर अपने दमदार एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर राज भी किए हैं।
हार्ट से रिलेटेड थी परेशानी
खबरों की माने तो, एक्टर काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें हार्ट से रिलेटेड कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल से जारी किए गए सर्टिफिकेट की माने तो, निधन का दूसरा कारण डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस बताया जा रहा है। एक्टर के निधन से बॉलीवुड में मातम सा छा गया है। सोशल मीडिया पर कई एक्टर्स ने श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया है।
क्यों एक्टर को कहते थे भारत कुमार
भारतीय सिनेमा में उन्होंने अपने कई दमदार किरदार से अपनी पहचान बनाई है। लेकिन, देशभक्ति के किरदार ने उनको नई पहचान दी। जिसके कारण एक्टर को भारत कुमार कहा जाने लगा। वैसे तो एक्टर को कई सारे अवॉर्ड से नवाजा गया है लेकिन, इन सब में खास पद्मश्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार है एक्टर को 1992 में पद्मश्री से नवाजा गया था और साल 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।
बॉक्स ऑफिस पर दी हैं कई हिट फिल्में
एक्टर का जन्म 24 जुलाई 1937 को था। उनका पूरा नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। साल 1967 में मनोज कुमार ने फिल्म उपकार बनाई थी। वो भी लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर। मगर अफसोस की बात ये है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही शास्त्री जी का निधन हो गया था। एक्टर ने शहीद, उपकार,पूरब और पश्चिम,रोटी कपड़ा और मकान,क्रांति जैसी कई फिल्मे हिट दी हैं। एक्टर मनोज कुमार ने आखिरी बार फिल्म मैदान-ए-जंग में एक्टिंग की थी और जय हिंद में आखिरी बार निर्देशन किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।