
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं का परिणाम (Result) जारी किया गया। इसमें सरहदी बाड़मेर (Barmer ) जिले के द मॉडर्न स्कूल की छात्रा निधी जोशी ने जिले में टॉप कर परिवार का नाम रोशन कर गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। दरअसल निधी जोशी अपने माता पिता की एकलौती औलाद है जिसने 2023 में 10th में भी 97.20 % हासिल किया था। वही आज के परिणाम मे 98.20% हासिल कर जिले मे प्रथम स्थान हासिल किया है।
हालांकि निधी जोशी साइंन्स वर्ग की छात्रा है। जिसके 12th के परिणाम मे जीव विज्ञान मे 100 अंक, रसायन विज्ञान मे 100 अंक, फिजिकल एजुकेशन मे 99 अंक, भौतिक विज्ञान मे 95 और अंग्रेजी मे 97 अंक हासिल किए। निधी जोशी का कहना है कि शुरू मे ही एग्जाम कि तैयारी रखी जैसे एग्जाम नजदीक आए वैसे ही पढ़ने के समय बढ़ाया और दिन मे 10 घंटे पढ़ाई की समय सारणी बनाई। साथ ही उसने कहा कि पढ़ाई के लिए हर विषय के नोट्स बना कर पढ़ना और पुराने एग्जाम के पेपर सोल्व करना जो कि बहुत फायदेमंद रहा। निधी का सपना IAS बनने का है। निधी ने इस सफलता का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षको को दिया।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल