
बाड़मेर (Barmer) शहर के भगवान टाउन हॉल के आगे हाइफ़ा हीरो मेजर दलपत सिंह प्रतिमा पर एक हजार एक दीप जलाकर मेजर दलपत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मेजर दलपत शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह पंवार ने बताया कि, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनीता चौहान, पूर्व उप सभापति चैन सिंह भाटी, रावणा राजपूत समाज बाड़मेर जिलाध्यक्ष गोरधन सिंह राठौड़ के सानिध्य मे हाइफा हिरो मेजर दलपत सिंह देवली के 107 वें बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिमा पर 1001 दीप प्रज्वलित कर मेजर दलपत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नगर अध्यक्ष गोविन्द सिंह सरदारपुर ने बताया इस मौके पूर्व उप सभापति चेन सिंह भाटी ने कहा कि हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। हमे उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जिलाध्यक्ष गोरधन सिंह राठौड ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध में मेजर दलपत सिंह ने हाइफा शहर को आजाद कराया था और इजराइल की पाठ्यपुस्तक में आज भी मेजर दलपत सिंह की यशोगाता को पढ़ाया जाता है। मेजर दलपत शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह पंवार ने कहा कि राजस्थान सरकार मेजर दलपत सिंह की जीवनी को राजस्थान के पाठ्यपुस्तक में शामिल करें। जिससे कि आने वाली पीढ़ी उनकी वीरता को याद रख सकें, कार्यक्रम को भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनीता चौहान, सुरेंद्र सिंह दहिया, पृथ्वी सिंह पंवार, उप प्रधान छोटू सिंह पंवार ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक आसू सिंह परिहार, मनोहर सिंह मेडतिया, गोविंद सिंह सरदारपुरा, चुतरसिंह दोहट, रावत सिंह देवड़ा, सवाई सिंह सोढा, हरि सिंह राठोड, कमल सिंह देवडा, हाथी सिंह कपुरडी, खिम सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह राठोड, धर्म सिंह राठोड, उगम सिंह सोलंकी, बाबू सिंह चौहान, जोग सिंह बिशाला,देरावर सिंह बाटडू, अनोप सिंह बिशाला, जसवंत सिंह सोलकी, महेंद्र सिंह मौसेरी, जसवंत सिंह मेडतिया लोकेन्द्र सिंह मंगलिया कल्याण सिंह पंवार, पहाड सिंह महेचा, झुंझार सिंह, दिनेश सिंह, आदि कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
